Sunday, August 23, 2026 |
Home CommodityWonder Cement में हर्षोल्लास से मनाया गया महिला दिवस

Wonder Cement में हर्षोल्लास से मनाया गया महिला दिवस

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज Wonder Cement  लिमिटेड, आर. के. नगर, निम्बाहेड़ा के पाटनी पब्लिक स्कूल में 8 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम वंडर यूफोरिया लेडीज क्लब की अध्यक्षा अरुणा जैन की अध्यक्षता एवं कम्पनी के यूनिट हेड नितिन जैन के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूनिट हेड जैन ने सभी को महिला दिवस की शुभकानाएं देते हुए कहा की मानव जीवन में महिलाओं की अहम भुमिका हैं। आज के दौर में अपने परिवार की प्रगति के लिये महिलाएं भी अपना पुरा योगदान दे रही है। महिला दिवस पर इस वर्ष की थीम ‘‘एक्सलरेट एक्शन’’ के आधार हमें अपनी पूर्ण क्षमता से हर कार्य को गति प्रदान करते हुए आगे बढ़ते रहना है। आज भारतीय महिलाएं ना केवल अपने परिवार को अपितु राष्ट्र की उन्नति हेतु हर क्षेत्र में सहयोग कर रही है। श्री जैन ने अवगत कराया की ग्रामीण महिलाएं भी घर-परिवार एवं कृषि के साथ-साथ स्वावलम्बन की और अग्रसर होकर आर्थिक रुप से सशक्त बन रही है।
इस दौरान अतिथियों द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित वंडर सीमेंट की महिला कार्मिको, पाटनी पब्लिक स्कूल की अध्यापिकाओं, सहायक स्टॉफ एवं Wonder Cement लि. द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु संचालित हुनर एवं उड़ान कार्यक्रम से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन नीलम गौड़ द्वारा किया गया। इस दौरान पाटनी पब्लिक स्कूल के शिक्षकगण एवं वंडर सीमेंट लि. के महा प्रबंधक एच. आर. कपिल व्यास सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरीश बाबु एम.एम. ने अतिथिगण एवं उपस्थित समस्त आगन्तुको का धन्यवाद ज्ञापित किया।



You may also like

Leave a Comment