Tuesday, June 30, 2026 |
Home Educationअंतरराष्ट्रीय Mahila Diwas दिवस पर Motion Education की महिला स्टाफ ने दोपहिया वाहन रैली निकाली

अंतरराष्ट्रीय Mahila Diwas दिवस पर Motion Education की महिला स्टाफ ने दोपहिया वाहन रैली निकाली

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/कोटा Motion Education के संस्थापक और सीईओ नितिन विजय ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति, ममता और त्याग का स्वरूप माना गया है। वह जीवनदायिनी है, प्रेम की मूर्ति और रिश्ते संवारने वाली शक्ति है। नारी संपूर्ण सृष्टि का आधार है।
नितिन विजय अंतरराष्ट्रीय Mahila Diwas के अवसर पर आयोजित मोशन के महिला स्टाफ की दोपहिया वाहन रैली को रवाना करने के अवसर पर संबोधित कर रहे थे। रैली को डायरेक्टर  सुशीला विजय ने इंद्रप्रस्थ ओद्योगिक क्षेत्र स्थित मोशन के द्रोणा- 2 कैंपस से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डायरेक्टर डॉ. स्वाति विजय की अगुवाई में निकली यह रैली किशोर सागर तालाब, गुमानपुरा, सीएडी सर्किल, दादाबाड़ी सर्किल, रावतभाटा रोड, घटोत्कच सर्किल, गोबरिया बावड़ी से इंद्रप्रस्थ ओद्योगिक क्षेत्र के रोड नंबर एक पर होते हुए द्रोणा कैम्पस में संपन्न हुई। रैली में मोशन एजुकेशन की महिला फैकल्टी, एडमिन स्टाफ और अन्य विभागों की महिला कर्मचारी उत्साह पूर्वक शामिल हुईं। इस दौरान रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर कोटा के लिए मंगल कामना भी की गई। स्टाफ ने रैली में शामिल महिलाओं पर पुष्प वर्षा की। समापन अवसर पर Motion Education की डायरेक्टर डॉ. स्वाति विजय ने कहा कि महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है और इसका उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सम्मान देना है। महिलाओं ने इतिहास में हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी है, चाहे वह शिक्षा हो, राजनीति हो, विज्ञान हो या खेल का मैदान। टीम मोशन में भी 40 फीसदी महिलाएं हैं। इस अनुपात को हम 50 तक पहुंचाएंगे। डॉ. स्वाति विजय ने कहा कि यह रैली हमारे संस्थान की सभी महिला कर्मचारियों के आत्मविश्वास और सशक्तिकरण का प्रतीक है। मोशन हमेशा महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और हम शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ही मोशन एजुकेशन के द्रोणा-2 कैंपस में महिला स्टाफ के लिए विशेष गतिविधियों और मजेदार गेम्स का आयोजन किया गया।

 



You may also like

Leave a Comment