Friday, July 17, 2026 |
Home Health and Lifestyleजयपुर में केयर ग्लोबल हेल्थ फेस्टिवल (जीएचडब्ल्यूएफ) का शुभारंभ आज

जयपुर में केयर ग्लोबल हेल्थ फेस्टिवल (जीएचडब्ल्यूएफ) का शुभारंभ आज

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। जस्ट हेल्थ एंड वेलनेस प्रा. लि. (जेएचडब्ल्यू) की पहल दो दिवसीय ‘केयर ग्लोबल हेल्थ एंड वेलनेस फेस्टिवल’ (जीएचडब्ल्यूएफ) के तीसरे संस्करण का आज 9 नवंबर 2024 को बीएम बिड़ला ऑडिटोरियम में भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। इस आयोजन का शुभारंभ राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री करेंगे, जबकि समापन समारोह की अध्यक्षता राजस्थान के उप मुख्यमंत्री द्वारा की जाएगी। इस महोत्सव में देश के 15 से अधिक प्रमुख हस्पतालों के विशेषज्ञ, डॉक्टर, नीति निर्माता, सामाजिक कार्यकर्ता और हजारों प्रतिभागी शिरकत करेंगे। इस साल आयोजन के टाइटल पार्टनर, केयर हेल्थ इंश्योरेंस, प्रेसेंटर, सिग्ना हेल्थ इंश्योरेंस और एसोसिएट पार्टनर, ओसवाल सोप हैं। ये जानकारी जेएचडब्ल्यू के संस्थापक और सीईओ, हिम्मत सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि ये फेस्टिवल ना सिर्फ एक हेल्थ इवेंट है, बल्कि पहले से ही भारत का सबसे बड़ा हेल्थ फेस्टिवल बन चुका है, जिसमें स्वास्थ्य को रोचक और सुलभ बनाने के उद्देश्य से हर प्रतिभागी को 15,000 रुपये के मुफ्त मेडिकल टेस्ट और एक हेल्थ बुकलेट दी जाएगी, जिससे उन्हें पूरे साल कुछ चुनिंदा हॉस्पिटल्स में फ्री और डिस्काउंटेड ओपीडी सेवाओं का लाभ मिलेगा। इस इवेंट में होम्योपैथी, डेंटल केयर, आयुर्वेद, फिजियोथैरेपी आदि क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल होंगे, जो स्वास्थ्य और वेलनेस के विभिन्न आयामों पर जानकारी प्रदान की जाएंगी।
जेएचडब्लू के सह-संस्थापक, भूपेंद्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के 10 टॉक शो और पैनल डिस्कशन में ‘द जे.सी. शो’, जिसमे डॉ. जगदीश चंद्र (सीईओ एवं एडिटर इन चीफ, भारत 24) और एंकर प्रीति सक्सेना, ‘कैंसर केयर टुडे: आशा, उपचार और रोकथाम’ में नारायणा हेल्थ के डॉक्टर डॉ. रोहित स्वामी, डॉ. प्रीति अग्रवाल, डॉ. निधि पाटनी, डॉ. तेज प्रताप, डॉ. पूनम गोयल और केयर हेल्थ इंश्योरेंस के संजीव मेघानी, ‘फिट टू द बोन: ऑर्थोपेडिक केयर और स्पोर्ट्स साइंस’, में शाल्बी हॉस्पिटल के डॉक्टरों के साथ पूर्व भारतीय धावक, गोपाल सैनी और मणिपाल सिग्ना हेल्थ इंश्योरेंस के जोनल बिजनेस हेड, अरुण कौशिक; ‘एम्पावर हर: महिलाओं का स्वास्थ्य, अधिकार और दृढ़ता’ में रितु बनावत (विधायक), डॉ. सुषमा अग्रवाल (श्रीश्टि अस्पताल की डायरेक्टर), सामाजिक कार्यकर्ता, भाग्यश्री सैनी, सिग्ना हेल्थ इंश्योरेंस की मार्केटिंग हेड, सपना देसाई, फोर्टी की वाइस प्रेसिडेंट, नीलम मित्तल आदि सहित अन्य विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे।



You may also like

Leave a Comment