Friday, July 17, 2026 |
Home Corporate WorldKotyark Industries Limited ने वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही के वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए, राजस्व एवं लाभ में उल्लेखनीय वृद्धि बोर्ड मीटिंग में 7.50 रुपए प्रति शेयर का अंतरिम लाभांश घोषित किया गया

Kotyark Industries Limited ने वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही के वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए, राजस्व एवं लाभ में उल्लेखनीय वृद्धि बोर्ड मीटिंग में 7.50 रुपए प्रति शेयर का अंतरिम लाभांश घोषित किया गया

by Business Remedies
0 comments
Kotyark Industries Limited

जयपुर। बायोडीजल निर्माण एवं बिक्री क्षेत्र में कार्यरत शुद्ध रूप से एकमात्र लिस्टेड कंपनी Kotyark Industries Limited ने 30 सितंबर 2024 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 पहली छमाही के वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं।
उक्त अवधि में कंपनी के राजस्व एवं लाभ में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज हुई है। 30 सितंबर 2024 को समाप्त छमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 127.25 करोड़ रुपए के राजस्व के मुकाबले 197.12 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है। कंपनी ने 30 सितंबर 2024 को समाप्त छमाही में गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 10.79 करोड़ रुपए के कर पश्चात शुद्ध लाभ के मुकाबले 17.88 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। कंपनी ने 30 सितंबर 2024 को समाप्त छमाही में 17.40 रुपए का ईपीएस अर्जित किया है। इस छमाही में कंपनी ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया है। कंपनी के बोर्ड मीटिंग में 7.50 रुपए प्रति शेयर का अंतरिम लाभांश घोषित किया गया है।



You may also like

Leave a Comment