Wednesday, July 8, 2026 |
Home Corporate WorldStar Alliance प्रबंधन टीम ने ग्राहकों को सहज और सरल अनुभव प्रदान करने पर मजबूती से किया फोकस

Star Alliance प्रबंधन टीम ने ग्राहकों को सहज और सरल अनुभव प्रदान करने पर मजबूती से किया फोकस

by Business Remedies
0 comments
Star Alliance

– विविध नेतृत्व और उद्योग विशेषज्ञता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करने के लिए वाइस प्रेसिडेंट-कस्टमर एक्सपीरियंस के तौर पर अंबर फ्रेंको का स्वागत किया

– सीईओ थियो पैनागियोटौलियास के साथ, प्रबंधन टीम के प्रमुख अधिकारी एक सहज रूप से जुड़ी दुनिया के विजन को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं

दुनिया के अग्रणी वैश्विक एयरलाइन गठबंधन Star Alliance ने अपने प्रबंधन संबंधी प्रमुख नियुक्तियों को मजबूत किया है। इस कदम का उद्देश्य स्टार एलायंस नेटवर्क से लाभान्वित होने वाले एयरलाइन ग्राहकों के लिए एक सहज-सरल अनुभव पर अपने रणनीतिक फोकस को और बढ़ाना है। वाइस प्रेसिडेंट-कस्टमर एक्सपीरियंस के तौर पर अंबर फ्रेंको स्टार एलायंस में शामिल हुई हैं। वे ग्राहकों के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन की गई पहलों के विकास और उनके कार्यान्वयन संबंधी कामकाज का नेतृत्व करेंगी। वे ग्राहकों के बुकिंग अनुभव को और अच्छा बनाने और हवाई अड्डों पर ग्राहकों को आसानी हो, इस दिशा में जरूरी कदम उठाएंगी। साथ ही, जब यात्री स्टार एलायंस सदस्य एयरलाइनों के बीच जुड़ते हैं, तब भी उन्हें आसानी हो और फिर यात्रा के बाद भी उनके साथ जुड़ाव को कायम रखने के प्रयासों को सुनिश्चित करेंगी। उन्हें ट्रेवल इंडस्ट्री में महत्वपूर्ण विशेषज्ञता हासिल है। हाल ही में उन्होंने मंदारिन ओरिएंटल होटल समूह में सीनियर कस्टमर एक्सपीरियंस से संबंधित भूमिकाएँ निभाई हैं।

ल्यूक लैकोइक्स स्टार एलायंस के वाइस प्रेसिडेंट-डिजिटल और टैक्नोलॉजी हैं। लैकोइक्स आईटी आर्किटेक्चर, संचालन और सुरक्षा के साथ-साथ स्टार एलायंस के ग्राहक अनुभव और लॉयल्टी व्यवसाय क्षेत्रों की आईटी आवश्यकताओं को सपोर्ट करने के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने एयरलाइन उद्योग में विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है, जिसमें एमेडियस और सेबर सहित प्रमुख टेªेवल टैक्नोलॉजी कंपनियों में लीडरशिप के पद शामिल हैं।

रेनाटो रामोस वाइस प्रेसिडेंट-स्ट्रेटेजी हैं। रामोस स्टार एलायंस की रणनीतिक पहल, बिजनेस पहल और क्रॉस-फ़ंक्शनल सहयोग को आगे बढ़ाते हैं। पिछले सात वर्षों से स्टार एलायंस में कार्यरत, उन्होंने पहले स्टार एलायंस में डायरेक्टर-लॉयल्टी के रूप में काम किया। रेनाटो एक अनुभवी विमानन विशेषज्ञ हैं, जिन्होंने एवियनका और लैटम एयरलाइंस में महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाई हैं।

गायत्री सिल्वाकुमार वाइस प्रेसिडेंट-पीपुल एंड कल्चर के रूप में कार्य करती हैं और स्टार एलायंस की मानव पूंजी और सांस्कृतिक विकास से संबंधित विजन को क्रियान्वित करने के दायित्व का नेतृत्व करती हैं। इस भूमिका में वे टैलेंट को अपने साथ बनाए रखने और संगठनात्मक विकास पर ध्यान केंद्रित करती है। उन्होंने मैककैन वर्ल्ड ग्रुप, बॉम्बार्डियर और रोल्स-रॉयस जैसे संगठनों के साथ काम करते हुए विभिन्न उद्योगों में कई सीनियर एचआर भूमिकाएँ निभाई हैं।

Star Alliance के CEO थियो पैनागियोटोलियास ने कहा, ‘‘मैं इस तरह की विविधतापूर्ण लीडरशिप टीम के साथ काम करके बहुत खुश हूं। वे विमानन उद्योग के भीतर और बाहर से अपने व्यापक अनुभव को हमारे मिशन को गति देने के लिए अपने साथ लाते हैं, ताकि यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ग्राहकों को सहज अनुभव प्रदान किया जा सके। अंबर, ल्यूक, रेनाटो और गायत्री, सभी हमारे विज़न के प्रति जुनूनी हैं और इसे क्रियान्वित करते हैं, इस दौरान वे हमेशा हमारे सदस्य एयरलाइनों के समस्त ग्राहकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हैं।’’



You may also like

Leave a Comment