बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली
कुछ ग्राहक अक्सर त्योहारी मौसम में खरीदारी बढऩे के बीच अक्सर महत्वपूर्ण सुरक्षा उपायों को अनदेखा कर देते हैं, जिसके परिणामस्वरूप पैसे का तो नुकसान होता ही है और भावनात्मक स्तर पर परेशानी झेलते हैं। NPCI ने खरीदारों को त्योहारी मौसम में सावधानी बरत कर अपना अनुभव शानदार बनाने के लिए कुछ सलाह दी है।
आकर्षक ऑफर और छूट के कारण आप जल्दबाजी में खरीदारी कर सकते हैं। ऐसे ऑफर को भुनाने की जल्दी में, आप अक्सर यह अनदेखा कर सकते हैं कि प्लेटफॉर्म वैध है या नहीं। जिन विक्रेताओं के बारे में सुना ना हो और जिनका कारोबार अविश्वसनीय लगे उनके बारे में पर्याप्त जानकारी हासिल करें
ऑफर के लिए साइन अप करते समय, बहुत अधिक ऐसी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें जो जरूरी नहीं है क्योंकि इससे डाटा चोरी होने का जोखिम बढ़ जाता है
शॉपिंग मॉल में ओपन वाई-फाई नेटवर्क जैसे असुरक्षित नेटवर्क का उपयोग खरीदारी करने के लिए न करें क्योंकि इससे आपकी वित्तीय जानकारी हैकर के हाथ लग सकती है।
त्योहारी मौसम के दौरान, खरीदारी बढऩे के बीच ग्राहक यह भूल जाते हैं कि उन्होंने क्या ऑर्डर किया है, जिससे वे फिशिंग स्कैम की चपेट में आ सकते हैं। फर्जी डिलीवरी के नोटिफिकेशन से बचने के लिए पेमेंट लिंक पर क्लिक करने से पहले उसे दोबारा जांच लें।
अपने अकाउंट के लिए सरल या डिफॉल्ट पासवर्ड का इस्तेमाल करने से बचें, क्योंकि इससे आप आसानी से किसी हैकर का निशाना बन सकते हैं। सुरक्षा बढ़ाने के लिए हर अकाउंट के लिए मह्लबूत और अनोखा पासवर्ड बनाएं।

