बिजनेस रेमेडीज। दिल्ली आधारित ‘OBSC PERFECTION LTD’ विभिन्न प्रकार की इंडस्ट्रीज में काम आने वाले प्रिसीजन मेटल कंपोनेंट बनाने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा नंबर 126, मप्पेदु गांव, श्रीपेरुंबुधुर तालुका-मप्पेदु, तिरुवल्लूर 631402, तमिलनाडु, भारत में मौजूदा विनिर्माण सुविधा (“यूनिट 3”) के लिए मशीनरी की खरीद के लिए पूंजीगत व्यय आवश्यकताओं के वित्तपोषण (“यूनिट 3 में प्रस्तावित विस्तार”), गैट संख्या417, निघोजे, होटल महा लक्ष्मी एंड मेस के पास, निघोजे, चाकन, तालुका-खेड़, पुणे-410501, महाराष्ट्र, भारत (“यूनिट 4 में प्रस्तावित विस्तार”) में मौजूदा विनिर्माण सुविधा (“यूनिट 4”) हेतु मशीनरी की खरीद के लिए पूंजीगत व्यय आवश्यकताओं के वित्तपोषण, कंपनी की कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं के वित्तपोषण और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर २४ अक्टूबर को बंद होगा।
यह करती है कंपनी: 2017 में स्थापित, OBSC PERFECTION LTD’ एक प्रिसीजन मेटल कंपोनेंट निर्माता है जो प्रिसीजन इंजीनियरिंग उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला की पेशकश करती है, जो विभिन्न अंतिम-उपयोगकर्ता उद्योगों और क्षेत्रों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले इंजीनियर हिस्से हैं। ओबीएससी परफेक्शन प्रिसीजन धातु कंपोनेंट की एक श्रृंखला बनाती है, जिसमें कट ब्लैंक, शाफ्ट/स्प्लिन, टॉर्शन बार, पिस्टन रॉड, रैक बार अर्ध-तैयार उत्पाद, पिनियन, ड्राइव शाफ्ट, गियर शिफ्टर्स, केबल एंड फिटिंग, सेंसर बॉस, स्लीव्स , पुश प्लेट, हब, हाउसिंग; पीतल और एल्यूमीनियम, कांटा बोल्ट, फास्टनरों, कनेक्टर्स, बॉल पिन, बॉल पिन हाउसिंग, फ्लैंज, नर-मादा रिंग, डोजिंग एडाप्टर। शामिल हैं, लेकिन कंपनी इन्हीं तक सीमित नहीं हैं। 23 जुलाई 2024 तक, कंपनी के पास 24 उत्पादों का उत्पाद पोर्टफोलियो है।
कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2022 में कंपनी ने कुल राजस्व 56.72 करोड़ रुपए एवं 3.60 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2023 में 96.91 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 4.57 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 116.11 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 12.21 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2025 में 31 अगस्त 2024 तक कंपनी ने 57 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 6.03 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। कंपनी के वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी का कर पश्चात शुद्ध लाभ वर्ष दर वर्ष बढ़ रहा है। वित्त वर्ष 2025 में 31 अगस्त 2024 को समाप्त अवधि में कंपनी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन 10.57 फीसदी दर्ज किया गया है। वित्त वर्ष 2025 में 31 अगस्त 2024 को समाप्त अवधि में कंपनी की असेट्स 110.66 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 36.10 करोड़ रुपए, रिजर्व एंड सरप्लस 18.25 करोड़ रुपए और कुल कर्ज 49.67 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है।
आईपीओ के बारे में: ‘OBSC PERFECTION LTD’ का IPO NSE Emerge Platform पर आज खुलकर 24 अक्टूबर 2024 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेसवैल्यू के 6602,400 शेयर 95 से 100 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 66.02 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 1200 शेयरों का है। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी यूनिस्टोन कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।

