Tuesday, July 7, 2026 |
Home Health and LifestyleAmazon India पर ऋषि सैकिया इन त्योहारों पर सैलर्स के लिए सुगम अनुभव सुनिश्चित कर रहे हैं

Amazon India पर ऋषि सैकिया इन त्योहारों पर सैलर्स के लिए सुगम अनुभव सुनिश्चित कर रहे हैं

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली
त्योहार शुरू होते ही, Amazon India  अपने कर्मचारियों, एसोसिएट्स और पार्टनर्स को सम्मानित करता है जो त्योहारों के दौरान और उसके बाद भी ग्राहकों एवं सैलर्स के लिए तेज़ और विश्वसनीय अनुभव सुनिश्चित करते हैं। यहाँ सुगम ऑपरेशन बनाए रखने के लिए हज़ारों लोग काम करते हैं। उनमें से एक हैं ऋषि सैकिया, जो एमेजॉन में सीनियर मैनेजर, मार्केटिंग एवं सैलर सक्सेस हैं। वो छह साल से कंपनी में काम कर रहे हैं और एमेजॉन के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने आईआईएम बैंगलोर से एमबीए किया है। साथ ही, सेल्स, मार्केटिंग, और जनरल मैनेजमेंट में विशेषज्ञता के साथ उन्हें व्यावसायिक कौशल और भारत में ग्राहकों की गहरी समझ भी मिली है। उन्हें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बैंगलोर जैसे शहरों में विभिन्न पदों पर काम करने के 20 साल से ज्यादा अनुभव है।
ऋषि ने कहा कि मैंने हमेशा एमेजॉन के ग्राहक-केंद्रित सिद्धांत की प्रशंसा की है। चाहे उत्पाद हों, सुगम यूजऱ अनुभव, या सेवाओं में इनोवेशन, एमेजॉन लगातार मानकों को बढ़ा रहा है। यह वातावरण परिवर्तनकारी है, जिससे व्यक्तिगत और व्यावसायिक विकास का अवसर मिलता है। एमेजॉन में, मुझे काम करने की जगह से कहीं ज़्यादा मिला है; यहाँ मुझे एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म मिला है जिससे मैं ग्राहकों और सैलर्स दोनों के जीवन में वास्तविक बदलाव ला सकता हूँ। यहाँ महत्वाकांक्षा, स्वामित्व और विकास का अवसर मिलता है। भारत के विस्तृत ग्राहक परिदृश्य के बारे में उनकी समझ एमेजॉन के ग्राहक-केंद्रित मिशन में मददगार है, जो खासकर त्योहारों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। पीक सीजन की तैयारी के लिए विभिन्न क्षेत्रों में सतर्क योजना बनाना और उसका क्रियान्वयन शामिल है। एमेजॉन मार्केटप्लेस पर नए सैलर्स को शामिल करने से लेकर मौजूदा सैलर्स को आवश्यक उपकरण और जानकारी प्रदान करने तक, ऋषि और उनकी टीम इस महत्वपूर्ण अवधि में छोटे और मध्यम व्यवसायों को अपनी बिक्री क्षमता बढ़ाने में मदद करने पर ध्यान केंद्रित करती है।
ऋषि भारत में एमेजॉन का सैलर परिवेश बढ़ा रहे हैं, जिसमें 1.6 मिलियन से ज़्यादा सैलर्स शामिल हैं। इनमें से कई सैलर्स टियर 2 और टियर 3 शहरों से हैं। यह ऋषि की एक बड़ी उपलब्धि है, जिन्हें छोटे और मध्यम व्यवसायों को वैश्विक मंच पर बढऩे और सफल होने की सामर्थ्य प्रदान करने में गर्व महसूस होता है। उन्होंने कहा, कि भारत के छोटे शहरों के सैलर्स को एमेजॉन पर सफलता पाते देखकर बहुत खुशी होती है। यह केवल सेल्स के लिए नहीं है, बल्कि उनके सपने पूरे करने और उनके लिए अवसरों के निर्माण करने के लिए है। काम कितना भी बड़ा क्यों ना हो, ऋषि अपनी टीम के साथ हमेशा उसे पूरा करने पर केंद्रित रहते हैं। वो अपने प्रयासों से भारत में ग्राहकों, सैलर्स और समुदायों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना चाहते हैं।



You may also like

Leave a Comment