Saturday, July 11, 2026 |
Home Commodityपर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने Amazon और पाय जैम फाउंडेशन के साथ साझेदारी में लॉन्च किया इको-हैकथॉन

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने Amazon और पाय जैम फाउंडेशन के साथ साझेदारी में लॉन्च किया इको-हैकथॉन

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली
अमेजन.इन ने आज घोषणा की कि उसने केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (एमओईएफसीसी) और पाय जैम फाउंडेशन के साथ साझेदारी में एक इको-हैकथॉन लॉन्च किया है। प्रधानमंत्री के लाइफ अभियान के अनुरूप इस हैकथॉन का उद्देश्य है, छात्रों को प्रौद्योगिकी और रचनात्मकता के जरिये पर्यावरण से जुड़ी समस्या का समाधानकर्ता बनने के लिए सशक्त बनाना। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, छत्तीसगढ़, हरियाणा, मध्य प्रदेश, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, ओडि़शा, तमिलनाडु, तेलंगाना, महाराष्ट्र और कर्नाटक सहित 14 राज्यों के सरकारी स्कूलों के 6ठी से 12वीं कक्षा तक के स्कूली छात्रों को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन तथा विदेश राज्य मंत्री, कृति वर्धन सिंह ने कहा कि यह इको क्रिएटिविटी और इनोवेशन हैकथॉन, हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइफ अभियान के तहत एक पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम है। हमारा लक्ष्य है, पर्यावरण संबंधी मुद्दों को हल करने के लिए युवाओं में जुनून पैदा करना। हम पर्यावरण संबंधी समस्याओं से निपटने के लिए रचनात्मक समाधानों को प्रोत्साहित और आमंत्रित कर रहे हैं, चाहे वह समस्या घर से जुड़ी हो, पड़ोस की हो या फिर वैश्विक स्तर की हो। यह हैकथॉन पहेली को सुलझाने और लीक से हटकर सोचकर समस्या-समाधान क्षमता बढ़ाएगा। हम अपने भागीदारों, अमेजऩ फ्यूचर इंजीनियर और पाई जैम फाउंडेशन को धन्यवाद देते हैं, जो भारत के पर्यावरण और जलवायु लक्ष्यों को साकार करने में हमारी मदद करने के लिए प्रौद्योगिकी और शिक्षा में अपनी-अपनी ताकत का लाभ उठाते हैं।
अक्षय कश्यप, इंडिया लीड, अमेजऩ फ्यूचर इंजीनियर प्रोग्राम ने कहा कि हमें केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और पाई जैम फाउंडेशन के साथ मिलकर इको-हैकथॉन की मेजबानी करने का सौभाग्य मिला है, जो माननीय प्रधानमंत्री के लाइफ अभियान के अनुरूप पहल है। यह देश भर के अलग-अलग क्षेत्रों के छात्रों को रचनात्मक रूप से सोचने और हमारे समय की कुछ सबसे महत्वपूर्ण पर्यावरणीय समस्याओं का हल ढूंढने के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में उठाया गया कदम है। अमेजऩ फ्यूचर इंजीनियर प्रोग्राम ऐसी पहलों के जरिये स्कूली छात्रों को समस्या समाधानकर्ता की पीढ़ी में तब्दील करने की कोशिश कर रहा है जो भारत की जलवायु प्रतिबद्धताओं को साकार करने में मदद कर सकते हैं।
प्रांजलि पाठक, पार्टनरशिप लीड – पाई जैम फाउंडेशन ने कहा कि पाई जैम फाउंडेशन में, हम प्रधानमंत्री के लाइफ मिशन के अनुरूप इस पहल में योगदान देने के लिए आभारी और उत्साहित हैं। इको-हैकथॉन के तहत पर्यावरण शिक्षा को डिजिटल नवोन्मेष के साथ जोडक़र, छात्रों को गेमीफाइड, वहनीयता-केंद्रित गतिविधियों में शामिल किया जा रहा है जिससे रचनात्मकता और समस्या-समाधान को बढ़ावा मिलता है। हमारे कोड मित्र प्लेटफॉर्म और अमेजऩ फ्यूचर इंजीनियर की मदद से हमारी पहुंच 4 लाख से अधिक प्रतिभागियों तक हो चुकी है और लगभग 2 लाख नवोन्मेषी आईडिया मिले है।



You may also like

Leave a Comment