Wednesday, August 12, 2026 |
Home Health and Lifestyleवल्र्ड हार्ट डे पर दिल का रखें खास ख्याल: हर दिन बादाम से दिल को बनाएं सेहतमंद और खुशहाल

वल्र्ड हार्ट डे पर दिल का रखें खास ख्याल: हर दिन बादाम से दिल को बनाएं सेहतमंद और खुशहाल

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली
हर साल 29 सितंबर को वल्र्ड हार्ट डे मनाया जाता है, जिसका मकसद दिल की सेहत के प्रति जागरूकता फैलाना है। इस दिन डॉक्टर, सरकारी संस्थान और अंतरराष्ट्रीय संगठन मिलकर हृदय रोगों (सीवीडी) और इनके बचाव के बारे में जानकारी देते हैं। हाल के वर्षों में भारत में हृदय रोगों के मामलों में तेजी देखी गई है, जो चिंता का विषय है। एक हालिया अध्ययन में, 45 साल और उससे अधिक उम्र के 29.4 प्रतिशत भारतीयों को खुद ही दिल की बीमारियों का पता चला। इससे यह साफ होता है कि दिल की सेहत को लेकर ज्यादा जागरूकता फैलाने की जरूरत है।
अपने दिल को स्वस्थ रखने का एक सरल तरीका है कि आप अपने रोजाना के भोजन में हार्ट हेल्दी फूड जैसे मु_ीभर बादाम शामिल करें। दिल की बीमारियों से बचाव में बादाम एक बेहद मददगार साथी हो सकता है। इसमें प्रोटीन, हेल्दी फैट्स, डाइटरी फाइबर, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे 15 ज़रूरी पोषक तत्व होते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। रोजाना एक मु_ी बादाम खाने से टोटल और एलडीएल (खराब) कोलेस्ट्रॉल कम किया जा सकता है, साथ ही दिल को नुकसान पहुंचाने वाली सूजन भी कम होती है। इसीलिए इसे दिल की सेहत के लिए एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की एक स्टडी में यह पाया गया कि रोज़ 42 ग्राम बादाम खाने से दिल से जुड़ी कई बीमारियों का खतरा कम हो सकता है। बादाम को नियमित स्नैक के रूप में शामिल करने से पेट की चर्बी और कमर की चौड़ाई कम होती है, जो हृदय रोगों के प्रमुख कारणों में से एक हैं।
वल्र्ड हार्ट डे के मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री, सोहा अली खान ने कहा कि दिल की सेहत बनाए रखना बेहद जरूरी है, और इसके लिए संतुलित आहार और एक्टिव रहना महत्वपूर्ण हैं। मैं अपने और अपने परिवार के लिए हमेशा इस बात का ध्यान रखती हूं। खाने में मैं जंक फूड से बचने की कोशिश करती हूं और बादाम जैसे सेहतमंद विकल्पों को चुनती हूं। अपनी दिनचर्या में मैं बादाम को शामिल करती हूं, जिससे मेरा पेट भरा रहता है और मुझे नुकसानदायक स्नैक्स से दूर रहने में मदद मिलती है। साथ ही, मैं योगा, पिलेट्स और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जैसे वर्कआउट करके एक्टिव रहने की कोशिश करती हूं, ताकि मेरा दिल स्वस्थ रहे।



You may also like

Leave a Comment