बिजऩेस रेमेडीज/ कोटा
कोटा में दुनिया की अग्रणी शिक्षण कंपनी पियर्सन ने अपनी नई जेईई एडवांस्ड पीसीएम श्रृंखला को लॉन्च किया है। यह पुस्तक श्रृंखला जेईई मेन और जेईई एडवांस्ड की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए प्रकाशित की गई है।
एक अनुमान के मुताबिक हर साल, 12 लाख और 2.5 लाख से अधिक उम्मीदवार क्रमश: जेईई मेन और जेईई एडवांस्ड की परीक्षा देते हैं। इस व्यापक पुस्तक श्रृंखला के माध्यम से पियर्सन का कक्षा 11वीं, 12वीं और 13वीं के छात्रों की मदद करने का लक्ष्य है, ताकि वे इन प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो सकें। कोटा में आयोजित लॉन्च कार्यक्रम में पियर्सन जेईई एडवांस्ड पीसीएम श्रृंखला के लेखक ओम शर्मा, अनन्या गांगुली और राहुल सरदाना के साथ-साथ शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी प्रमुख हस्तियां भी मौजूद थीं। पियर्सन इंडिया के कंट्री हेड, विनय स्वामी ने लॉन्च के मौके पर कहा कि ‘भारत की जेईई को दुनिया की सबसे विश्वसनीय और निष्पक्ष प्रवेश परीक्षाओं में से एक माना जाता है। इन परीक्षाओं में सफल होने के लिए कड़ी मेहनत, अनुशासन, समर्पण और तैयारी की आवश्यकता होती है। नई जेईई पीसीएम एडवांस्ड श्रृंखला, कोटा के अनुभवी शिक्षकों ने तैयार की है, ताकि छात्रों को व्यापक, सरल और प्रभावी तरीके से परीक्षा की तैयारी करने में मदद मिल सके।’ इस पुस्तक श्रृंखला के 18-भाग हैं, जिनमें गहन सिद्धांत, भरपूर इलस्ट्रेशन और विभिन्न विषयों से जुड़े प्रैक्टिस टेस्ट और अभ्यास शामिल हैं।

