Tuesday, July 14, 2026 |
Home Educationसीएलसी के ऑल इंडिया टॉपर्स ने साझा किए सफलता के मंत्र

सीएलसी के ऑल इंडिया टॉपर्स ने साझा किए सफलता के मंत्र

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/सीकर
देशभर में नीट, जेईई, ओलंपियाड्स, एनडीए तथा सीबीएसई और आरबीएसई स्कूलिंग के लिए ख्याति प्राप्त संस्थान सीएलसी में एक भव्य संगीतमय मोटिवेशनल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में सीएलसी के ऑल इंडिया टॉपर्स ने विद्यार्थियों के साथ अपने सफलता के मंत्र साझा किए, जिससे विद्यार्थियों को प्रोत्साहन और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
जानकारी देते हुए सीएलसी निदेशक इंजीनियर श्रवण चौधरी ने बताया, नीट 2024 में सीएलसी की छात्रा ओजल राव ने ऑल इंडिया स्तर पर 95वीं रैंक और स्वीटी ढाका ने 98वीं रैंक हासिल की है। चौधरी ने इस बात पर गर्व व्यक्त किया कि सीएलसी की दो बेटियों ने ऑल इंडिया टॉप 100 में अपनी जगह बनाई है, जो संस्थान के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।
डॉ. स्नेहा ने ओजल और स्वीटी को माला और साफा पहनाकर सम्मानित किया, जबकि सीएलसी सीओओ समर चौधरी ने उनके अभिभावकों का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया। गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई, जिसके बाद एक के बाद एक संगीतमय प्रस्तुतियों ने छात्रों और अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया लेवल पर 95वीं रैंक और ओबीसी कैटेगिरी में 24वीं रैंक प्राप्त करने वाली ओजल राव ने कहा, सीएलसी के सिस्टम को पूरी तरह से फॉलो करते हुए आगे बढऩा है और सीएलसी का एक भी टेस्ट नहीं छोडऩा है। उन्होंने सीएलसी के योगदान को याद करते हुए पूरे सीएलसी परिवार का आभार प्रकट किया और कहा कि सीएलसी ने उन्हें सफलता की राह दिखाई है।
स्वीटी ढाका ने अपने संबोधन में कहा, सीएलसी में मुझे पूरा घर जैसा माहौल मिला। यहां के अनुभवी शिक्षकों और उत्कृष्ट शिक्षण प्रणाली ने मुझे अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर किया। अपना लक्ष्य हमेशा बड़ा रखिए और सीएलसी पर विश्वास कीजिए, आपकी सफलता निश्चित है। स्वीटी ने भी सीएलसी के योगदान को सराहा और विद्यार्थियों को प्रेरित किया।
निदेशक चौधरी ने कहा, ओजल राव और स्वीटी ढाका दोनों ने सीएलसी के छात्रावास में रहकर पढ़ाई की और सफलता प्राप्त करते हुए अपने माता-पिता तथा सीएलसी का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा की सीएलसी की अत्याधुनिक सुविधाएं, अनुशासन और उच्चतम गुणवत्ता की शिक्षा ने विद्यार्थियों को अपने सपनों को साकार करने में मदद की है। सीएलसी ने अपनी स्थापना के बाद से ही उत्कृष्टता के मानदंड स्थापित किए हैं। सीएलसी संस्थान अपने छात्रों को उत्कृष्ट शिक्षा, समर्पित मार्गदर्शन और प्रेरणा प्रदान करता है, जिससे वे न केवल अकादमिक परीक्षाओं में बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में सफल हो सकें। सीएलसी की अनुभवी शिक्षकों की टीम, उन्नत शिक्षण विधियां और विद्यार्थियों के लिए अनुकूल वातावरण ने इसे देशभर में एक प्रतिष्ठित नाम बना दिया है। कार्यक्रम के दौरान सीएलसी एचआर हेड वीरेंद्र चौधरी, छात्र, शिक्षक तथा अभिभावक भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी ने सीएलसी की उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रणाली और विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धियों पर गर्व और प्रसन्नता जताई।

 



You may also like

Leave a Comment