= 25 फीसदी आरटीओ रजिस्ट्रेशन छूट
= प्रति लीटर माइलेज 27.97 किलोमीटर
= कम कार्बन उत्सर्जन के साथ ग्रीन एवं क्लीन टेक्नोलॉजी युक्त
= फुल टैंक के साथ ‘ग्रैंड विटारा’ ने दिल्ली से मुंबई तक का 1463 किलोमीटर का सफर किया, जिसे इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में स्थान मिला
बिजनेस रेमेडीज। अधिक पावर वाली गाड़ी चलाने की इच्छा रखने वाले ग्राहक एस-यू-वी खरीदना और चलाना चाहते हैं, लेकिन कम माइलेज के चलते वे कम पावर वाली छोटी गाडिय़ा खरीद लेते हैं और असंतुष्ट रहते हैं। वहीं अधिक माइलेज को प्राथमिकता देने वाले ग्राहक ईवी गाडिय़ा खरीद लेते हैं, लेकिन चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी और कम रेंज के चलते एक शहर से दूसरे शहर जाने में हिचकते हैं। ऐसे ग्राहकों को पावर के साथ ज्यादा माइलेज और अधिक रेंज मिलती है मारुति की हाइब्रिड गाड़ी ‘ग्रैंड विटारा’ में। इस लेख में हम ‘ग्रैंड विटारा’ विभिन्न फीचर्स को जानने का प्रयास करेंगे।
क्या खासियत
‘Grand Vitara’ की खरीद पर ग्राहकों को 25 फीसदी आरटीओ रजिस्ट्रेशन छूट मिलती है। यह गाड़ी ऐसा इलेक्ट्रिक वाहन जिसे बाहरी चार्जिंग की आवश्यकता नहीं होती है। ‘ग्रैंड विटारा’ कार डेडिकेटेड ईवी मोड पर चल सकती है। इसे अतिरिक्त तीन ड्राइविंग मोड इको, नॉर्मल और पावर मोड पर चलाया जा सकता है। जिससे ग्राहकों को अधिक माइलेज के साथ पावर स्पीड का फील भी मिलता है। ‘ग्रैंड विटारा’ सिंगल फ्यूल टैंक में 1200 से अधिक किलोमीटर चल सकती है। यदि ग्राहक को प्रतिदिन 40 किलोमीटर चलना है तो इसमें एक महीने में ईंधन भरने की आवश्यकता नहीं होती है। मारुति कंपनी का क्लेम है कि यह गाड़ी 27.97 किलोमीटर प्रति लीटर का हाई माइलेज देती है।
‘Grand Vitara’ कार के नाम दिल्ली से मुंबई तक सिंगल फ्यूल टैंक में 1463 किलोमीटर चलने का इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड दर्ज है। यह मिड एसयूवी सेगमेंट में लॉन्च के पहले साल में भारत की सबसे तेजी से बिकने वाली गाड़ी है यानी कि लॉन्च के पहले साल 1 लाख गाडिय़ां। यह कार डुअल पावर सोर्स इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर्स से लैस है। इसकी संयुक्तपावर 85केडब्ल्यू/115.5 पीएस है इसमें 0-3995 आरपीएम पर 141 एनएम का उच्च टॉर्क हासिल होता है। मारुति द्वारा इस पर नि:शुल्क 5 वर्ष की विस्तारित वारंटी दी जा रही है। ‘ग्रैंड विटारा’ मजबूत हाइब्रिड बैटरी 8 साल/1.60 लाख किलोमीटर की वारंटी के साथ आती है।
इसकी विशेषताएँ
‘Grand Vitara’ 6 एयरबैग के साथ आती है जो गाड़ी में बैठने वाले सभी यात्रियों को अनहोनी की दशा में सुरक्षा मुहैया कराती है। इसकी अन्य विशेषताओं में हवादार सामने की सीटें, क्लेरियन द्वारा प्रीमियम ध्वनि, पैनोरमिक सनरूफ (सेगमेंट में सबसे बड़ी ओपनिंग), 7 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नेक्स्ट जेन सुजुकी कनेक्ट, रियर सीट बेल्ट रिमाइंडर, हेड-अप डिस्प्ले, 360 डिग्री व्यू कैमरा, वायरलेस चार्जर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम शामिल हैं।
इससे मिलने वाले फायदे
‘Grand Vitara’ में ग्राहक को उच्च ईंधन दक्षता मिलती है। इसमें ईवी मोड पर ड्राइविंग का 60त्न समय मिलने से अन्य कारों के मुकाबले अधिक किफायती होती है। इसमें ग्राहक को साइलेंट ड्राइव, बेहतर एक्सीलरेशन और कम कार्बन उत्सर्जन जैसे फायदे मिलते हैं। इन सबके अलावा मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के 2500 से अधिक शहरों में 5000 से सर्विस टच पॉइंट का फायदा ग्राहकों के लिए बहुत प्रभावी है जो लंबे समय से मारुति ब्रांडनेम के भरोसे और विश्वसनीयता पर आधारित है।
नोट: अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से इसकी कीमत (एक्स शोरूम) 10.98 लाख से लेकर 20.08 लाख रुपए तक है। ग्राहकों को नजदीकी मारुति नेक्सा डीलर से संपर्क कर कीमतों की जानकारी लेनी चाहिए।

