Friday, August 14, 2026 |
Home Editorialत्योहारी सीजन में मोबाइल, होम अप्लायंसेज और टू-वीलर कंपनियों की बंपर बिक्री होने की उम्मीद

त्योहारी सीजन में मोबाइल, होम अप्लायंसेज और टू-वीलर कंपनियों की बंपर बिक्री होने की उम्मीद

by Business Remedies
0 comments
How many state budget announcements will be implemented?

त्योहारी सीजन सितंबर में ओणम के साथ शुरू होगा। इस बार त्योहारी मौसम में मोबाइल, होम अप्लायंसेज और टू-वीलर कंपनियां बंपर बिक्री की उम्मीद है। मौसम विभाग ने भी जून-सितंबर में सामान्य से अधिक मानसून रहने का अनुमान लगाया है। स्मार्टफोन, रेफ्रिजरेटर, वियरेबल्स और टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनियों को आज कल फुर्सत नहीं है। वे आगामी त्योहारी सीजन के लिए पिछले साल की तुलना में 20 फीसदी तक अधिक इन्वेंट्री का उत्पादन कर रही हैं। अच्छे मानसून और महंगाई में स्थिरता के कारण इस फेस्टिव सीजन मांग में सुधार की उम्मीद है। फेस्टिव सीजन के दौरान देश में सबसे ज्यादा खरीदारी होती है। ज्यादातर कंपनियों का कहना भी है कि वे इस महीने से 100 फीसदी उत्पादन शुरू करने जा रही हैं। सितंबर में ओणम के लिए उत्पादन पहले ही शुरू हो चुका है। वहीं ग्रामीण भारत में पेंट-अप डिमांड है, जो मानसून से और बढ़ जाएगी। लोगों ने पिछले पांच साल में बहुत कुछ नहीं खरीदा है, जबकि शहरों में प्रीमियमाइजेशन का चलन मजबूत बना हुआ है। इंडस्ट्री को उम्मीद है कि इस साल त्योहारी सीजन में बिक्री कोविड के बाद से सबसे अच्छी होगी। इलेक्ट्रॉनिक्स और दोपहिया वाहनों में कम से कम एंट्री लेवल पर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। इस दिवाली स्मार्टफोन की बिक्री वर्ष,2021 के बराबर पहुंचने की उम्मीद है, जब लॉकडाउन के कारण बढ़ी मांग से रिकॉर्ड बिक्री हुई थी। जहां मानसून के सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। इससे कृषि उत्पादन और ग्रामीण आय में सुधार की उम्मीदें बढ़ गई हैं। दोपहिया वाहन निर्माताओं का भी कहना है कि अगर त्योहारी मांग उम्मीद के मुताबिक रही तो उद्योग वित्त वर्ष, 2019 के 21 मिलियन यूनिट के रेकॉर्ड को पार कर सकता है। लेकिन हाई बेस के कारण जून तिमाही में कारों की बिक्री की ग्रोथ धीमी रही। पर त्योहारी सीजन के दौरान इसमें तेजी की उम्मीद है। उद्योग का अनुमान है कि अप्रैल-जून की तुलना में सितंबर तिमाही में कारों, सेडान और यूटिलिटी गाडिय़ों का उत्पादन 10 फीसदी तक बढऩे की संभावना है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने वाली कंपनियां पहले से ही 100 फीसदी क्षमता पर संयंत्र चला रहे हैं। इस उद्योग को इस साल वॉल्यूम में 14-18 फीसदी साल-दर-साल वृद्धि की उम्मीद है। अक्टूबर-नवंबर में नवरात्रि से लेकर दिवाली तक चलता है। देश में अधिकांश बिक्री इसी दौरान होती है। कई कैटगरी में इस दौरान सालाना बिक्री का 30-3५ फीसदी हिस्सा होता है।



You may also like

Leave a Comment