Monday, September 21, 2026 |
Home Banking and Insurance69 वें स्थापना दिवस पर भारतीय स्टेट बैंक ने 11 नई पहल के साथ बैंकिंग अनुभव को और बेहतर बनाने की अपनी मजबूत प्रतिबद्धता जताई

69 वें स्थापना दिवस पर भारतीय स्टेट बैंक ने 11 नई पहल के साथ बैंकिंग अनुभव को और बेहतर बनाने की अपनी मजबूत प्रतिबद्धता जताई

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई
69 वें स्थापना दिवस पर भारतीय स्टेट बैंक ने ग्राहकों के बैंकिंग अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए कई ऑफर्स की घोषणा की। यह घोषणा मौजूदा ग्राहकों तक पहुँच बनाने और संभावित ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए बैंक की पहुँच को व्यापक बनाने के उद्देश्य से की गई है। बैंक ने विविध ग्राहक प्रोफाइल और बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 11 पहल शुरू की हैं।
डिजिटल पहल-
यूपीआई टैप-एंड-पे : भारतीय स्टेट बैंक बीएचआईएम एसबीआई पे ऐप पर टैप-एंड-पे और योनो ऐप पर म्यूचुअल फंड के बदले एंड-टू-एंड डिजिटल लोन जैसी दो रोमांचक सुविधाओं की शुरुआत करके डिजिटल भुगतान के अनुभव को बदल रहा है।नियर फील्ड कम्युनिकेशन (एनएफसी) तकनीक का लाभ उठाते हुए, बीएचआईएम एसबीआई पे ऐप का टैप-एंड-पे तेज और सहज डिजिटल भुगतान के एक नए युग का प्रतीक है। 500 रुपये से कम के लेन-देन में पिन-लेस अनुभव के लिए यूपीआई लाइट का लाभ उठाया जाता है, जबकि 500 रुपये से ज्यादा के लेन-देन में सुरक्षित भुगतान के लिए यूपीआई पिन की जरूरत होगी। यह अभिनव सुविधा संपर्क रहित भुगतान की दिशा में वैश्विक बदलाव के अनुरूप है और इसका उद्देश्य एसबीआई ग्राहकों के लिए उपयोगकर्ता अनुभव को महत्वपूर्ण रूप से सुव्यवस्थित करना है।
एसबीआई सूर्य घर : बैंक ने एसबीआई सूर्य घर ऋण के लिए पूरी तरह से डिजिटल एंड-टू-एंड प्रक्रिया को अपनाने की भी घोषणा की है। उपयोगकर्ता भारत सरकार की पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर रूफटॉप को स्थापित करने के लिए ऋण का विकल्प चुन सकते हैं, जो 10 किलोवाट क्षमता तक के ऋण प्रदान करता है। एमएनआरई/आरईसी पोर्टल पर आवेदक पंजीकरण से लेकर ऋण वितरण तक पूरी प्रक्रिया एसबीआई के डिजिटल प्लेटफॉर्म सेे पूरी की जाएगी।
छोटे व्यवसायों के लिए योनो बिजनेस और कॉर्पोरेट इंटरनेट बैंकिंग तक पहुँच को सुविधाजनक बनाना : स्टार्टअप, छोटे व्यवसायों और दो भागीदारों और सीमित कर्मचारियों वाली साझेदारी फर्मों की डिजिटल बैंकिंग आवश्यकताओं को पूरा करने के उद्देश्य से, योनो बिजनेस/कॉर्पोरेट इंटरनेट बैंकिंग उत्पाद बिना किसी अनिवार्य व्यवस्थापक या नियामक के सरलीकृत रोल मैनेजमेंट प्रदान करता है। इस सुविधा के जुडऩे से छोटे व्यवसायों के सामने प्लेटफॉर्म के कम से कम तीन अनिवार्य रोल होल्डर्स की आवश्यकता के लिए आने वाली चुनौती समाप्त हो जाएगी। नई सुविधा में प्रति लेनदेन 50 लाख रुपये की सीमा रखी गई है और 5 लाख रुपये की दैनिक सीमा के साथ प्रति लेनदेन 25,000 रुपये तक के क्विक ट्रांसफर की सुविधा प्रदान करती है।
प्रॉडक्ट और सेवाएँ: ऋण के लिए ऑटोमेटेड इन्फॉर्मेशन : कारोबारों की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ, बैंक ने उधारकर्ता के होम लोन की प्रोसेसिंग के लिए नई व्यवस्था की है। गृह ऋण उधारकर्ताओं को अब प्रोसेसिंग के विभिन्न चरणों में उनके ऋण आवेदन की स्थिति के बारे में एक ऑटोमेटेड ईमेल और एसएमएस सूचनाएँ प्राप्त होंगी।
एग्रीकल्चरल सेंट्रलाइज्ड प्रोसेसिंग सेल्स : भारतीय स्टेट बैंक ने अपने कृषि ऋण पोर्टफोलियो में जोखिमों को सुधारने और कम करने के लिए 35 नए एग्रीकल्चरल सेंट्रलाइज्ड प्रोसेसिंग सेल्स (एग्री सीपीसी) शुरू किए हैं। ये विशेष प्रकोष्ठ वाणिज्यिक कृषि ऋणों का विस्तार करने और बड़े-टिकट वाले कृषि फाइनेंस की सुविधा देने के लिए तैयार हैं। अकेले वित्तीय वर्ष 2024 में, एग्री सीपीसी ने 8,200 करोड़ रुपये से अधिक के कृषि अग्रिमों को प्रोसेस किया है, जिससे एग्री एंटरप्राइज लोन और एग्री इंफ्रास्ट्रक्चर फंड जैसे उच्च-मूल्य वाले कृषि ऋण उत्पादों में एसबीआई की बाजार उपस्थिति में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।

 



You may also like

Leave a Comment