पहले चरण में 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र की ASHA कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। प्रत्येक लाभार्थी को सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं में उनके योगदान के लिए Rs. 10,000 और स्मृति चिह्न दिया गया।
कोच्चि, 25 नवंबर, 2026: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने में अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों के अमूल्य योगदान को मान्यता देते हुए Muthoot Finance ने ‘Asha Shakti’ पहल शुरू की है। यह पहल Accredited Social Health Activists (ASHA) की सेवा और प्रतिबद्धता को सम्मान देने के लिए शुरू की गई है। इसके पहले चरण के लिए Rs. 30 लाख आवंटित किए गए हैं। इस पहल को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा और इसकी शुरुआत केरल के Ernakulam जिले से हुई है। पहले चरण में Ernakulam में National Health Mission (NHM) के तहत Registered 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र की 239 ASHA कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। प्रत्येक लाभार्थी को Community के प्रति उनकी समर्पित सेवा के लिए प्रशंसा स्वरूप Rs. 10,000 और एक स्मृति चिह्न दिया गया।
इस पहल का उद्घाटन 20 नवंबर, 2026 को कोच्चि के पलारीवट्टम स्थित Muthoot Finance के Headquarter में केरल सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री के. मुरलीधरन ने किया। इस अवसर पर विधानसभा सदस्य उमा थॉमस, Muthoot Finance के Executive Vice Chairman जॉर्ज अलेक्जेंडर मुथूट, Deputy Managing Directors जॉर्ज एम. जॉर्ज और जॉर्ज एम. जैकब, VPS Lakeshore के Surgical Gynaecological Oncologist डॉ. चित्रतारा, Ernakulam के District Medical Officer (DMO) डॉ. आर. शहीरशा, NHM के District Programme Manager डॉ. हनीश एमएम और कोच्चि नगर निगम के Ward 37 की पार्षद शिबी सोमन भी उपस्थित थीं।
इस पहल पर केरल सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री के. मुरलीधरन ने कहा, “Muthoot Finance ने समाज के लिए एक मिसाल बन सकने वाली ऐसी पहल शुरू करके विशेष सराहना का काम किया है। Muthoot Finance कई Philanthropic Activities में सक्रिय रूप से शामिल रहा है। स्वास्थ्य क्षेत्र में जमीनी स्तर पर काम करने वाली ASHA कार्यकर्ताओं का सम्मान करने से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। साथ ही, समाज के प्रति अपनी समर्पित सेवा जारी रखने के लिए उन्हें और अधिक प्रेरणा तथा ऊर्जा मिलेगी।”
Muthoot Finance के Executive Vice Chairman जॉर्ज अलेक्जेंडर मुथूट ने कहा, “ASHA कार्यकर्ता भारत की Community Healthcare System का अभिन्न हिस्सा हैं। वे अक्सर आम लोगों और Public Healthcare Services के बीच संपर्क की पहली कड़ी होती हैं। वर्षों तक उनकी समर्पित सेवा ने अनगिनत परिवारों के स्वास्थ्य और कल्याण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ‘Asha Shakti’ के जरिये हम इन महिलाओं के अमूल्य योगदान को पहचानना और उनका सम्मान करना चाहते हैं। हमारा विशेष ध्यान उन कार्यकर्ताओं पर है, जिन्होंने अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा Community की सेवा में समर्पित कर दिया है। ASHA कार्यकर्ताओं के समर्पण और निस्वार्थ सेवा के लिए हम उनके प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। उम्मीद है कि यह पहल हमारे समुदायों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति आभार जताने का एक छोटा-सा प्रयास साबित होगी।”
‘Asha Shakti’ के जरिये Muthoot Finance का उद्देश्य ASHA कार्यकर्ताओं के समर्पण और सेवा को सम्मान देना है। साथ ही, कंपनी सार्थक Corporate Social Responsibility (CSR) पहलों के माध्यम से सामुदायिक कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाना चाहती है। यह कार्यक्रम जमीनी स्तर पर बदलाव लाने और एक स्वस्थ तथा समावेशी समाज के निर्माण में योगदान देने वाले लोगों की सहायता के लिए कंपनी के निरंतर प्रयासों को दर्शाता है।
