प्रस्तावित विलय पूरा होने के बाद संयुक्त कारोबार का वित्त वर्ष 2025-26 में Pro Forma Revenue 19,839 करोड़ रुपये और EBITDA 1,709 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है। यह Shalimar Paints के मौजूदा कारोबार के आकार से 30 गुना से अधिक है। संयुक्त कंपनी का Portfolio किसी सामान्य Construction Project की 90 से 95 प्रतिशत तक सामग्री संबंधी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम होगा।
कंपनी के अनुसार, संयुक्त कारोबार के पास देश के 22 राज्यों में 250 से अधिक Manufacturing Plants होंगे। इसके अलावा 20 हजार से अधिक Retail Touchpoints और 1,500 से ज्यादा Corporate Customers होंगे। इन Plants में 150 से अधिक कंपनी के स्वामित्व वाले हैं, जबकि शेष Exclusive Tie-ups के माध्यम से संचालित होंगे।
Infra.Market की स्थापना वर्ष 2016 में हुई थी। कंपनी Ready-Mix Concrete, Steel, Aggregates, AAC Blocks, Roofing, Wood Panels, Tiles, Electrical Products, Modular Kitchens सहित Construction Sector से जुड़ी विभिन्न सामग्रियों का निर्माण और आपूर्ति करती है। Shalimar Paints के जुड़ने से Paints और Coatings भी इस Portfolio का हिस्सा बनेंगे।
Shalimar Paints के Managing Director एवं CEO Kuldeep Raina ने कहा कि Shalimar पिछले 124 वर्षों से भवन निर्माण के अंतिम चरण यानी Painting से जुड़ी रही है। इस विलय के बाद कंपनी निर्माण की नींव से लेकर अंतिम Finishing तक हर चरण का हिस्सा बनेगी। इससे कंपनी के Brand को राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार मिलेगा और Shareholders को एक बड़े कारोबारी अवसर का लाभ मिलेगा।
