Sunday, November 22, 2026 |
Home Corporate WorldAnlon Technology Solutions को मिला 61.38 लाख रुपये का नया Order

Anlon Technology Solutions को मिला 61.38 लाख रुपये का नया Order

by Business Remedies
0 comments
anlon

जयपुर। Aviation और Infrastructure Safety Solutions प्रदान करने वाली प्रमुख कंपनी Anlon Technology Solutions Limited को एक नया Domestic Order प्राप्त हुआ है। कंपनी द्वारा Stock Exchange को दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह Order Runway Rubber Removal Machine (Track-Jet) के संचालन और Annual Maintenance Contract से संबंधित है। GST सहित इस Contract का कुल मूल्य 61.38 लाख रुपये है।

यह Contract भारत स्थित एक मौजूदा Domestic B2B Customer द्वारा दिया गया है, जिसका नाम Commercial Confidentiality बनाए रखने के उद्देश्य से सार्वजनिक नहीं किया गया है। Contract की शर्तों के अनुसार, Anlon Technology Solutions को इस Project के तहत सेवाएं 14 अक्टूबर 2027 तक पूरी करनी होंगी। यह पूरी तरह से Domestic Business Contract है, जो कंपनी के Operational Portfolio को और मजबूती प्रदान करेगा।

कंपनी प्रोफाइल: वर्ष 2015 में Incorporated और मुंबई में Registered Anlon Technology Solutions Limited Airport, Urban Infrastructure और Petrochemical क्षेत्रों के लिए Engineering Services और Life-Saving Equipment प्रदान करने वाली एक अग्रणी कंपनी है। कंपनी के Product Portfolio में Mobile Fire Fighting Trucks, Runway Sweeping और Rubber Removal Machines, Runway Friction Testing Machines और Disabled Aircraft Recovery Kits जैसे आधुनिक उपकरण शामिल हैं। Global Technology Partners के सहयोग से और Indigenous Manufacturing Capabilities को बढ़ाते हुए कंपनी देश के प्रमुख Airports और Industrial Establishments को सेवाएं दे रही है।



You may also like

Leave a Comment