इसी वर्ष अप्रैल माह में डॉ. स्वर्णकार ने मुकुंदगढ़ मंडी निवासी 82 वर्षीय रामजी लाल जी के दाहिने घुटने का सफल Replacement किया था। मरीज को Diabetes (शुगर) की समस्या भी थी। उचित Medical जांच एवं विशेषज्ञ Surgical Care के साथ उनका ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। ऑपरेशन के बाद उन्हें बहुत अच्छे परिणाम प्राप्त हुए और उनकी Recovery भी काफी अच्छी रही। रामजी लाल जी सहित अन्य मरीजों को भी डॉ. स्वर्णकार की विशेषज्ञ सेवाओं एवं आधुनिक Treatment Techniques से लाभ मिला है।
डॉ. रामनिवास स्वर्णकार झुंझुनू स्थित वरदान हॉस्पिटल में हर माह के चौथे रविवार को नियमित OPD सेवाएं प्रदान करेंगे। इस माह 22 नवंबर को चौथा रविवार होने के कारण वे अस्पताल में मरीजों को परामर्श देंगे। इस दौरान घुटनों के दर्द, गठिया, कूल्हे की समस्याओं एवं चलने-फिरने में परेशानी से पीड़ित मरीज उनसे विशेषज्ञ परामर्श प्राप्त कर सकेंगे।
वर्तमान में डॉ. स्वर्णकार जयपुर के Rishab Multi-Speciality Hospital, जगतपुरा में Senior Consultant – Joint Replacement एवं Orthopaedic Surgeon के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनका उद्देश्य आधुनिक Technology एवं विशेषज्ञता के माध्यम से मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना और उन्हें दर्दमुक्त एवं सक्रिय जीवन की ओर अग्रसर करना है।
