Friday, November 20, 2026 |
Home Business and EconomyIndia-US आर्थिक साझेदारी मजबूत करने के लिए Piyush Goyal ने पेश किया ‘TRUST’ Agenda

India-US आर्थिक साझेदारी मजबूत करने के लिए Piyush Goyal ने पेश किया ‘TRUST’ Agenda

Supply Chain, Talent, Regional Development और Accountability पर फोकस; Indo-US Economic Summit में रखा पांच सूत्रीय रोडमैप

by Business Remedies
0 comments
Piyush Goyal presents TRUST agenda for stronger India-US economic partnership

‘TRUST’ Agenda पर जोर
Commerce and Industry Minister Piyush Goyal ने India-US आर्थिक साझेदारी को और मजबूत बनाने के लिए पांच सूत्रीय ‘TRUST’ Agenda पेश किया है। उन्होंने New Delhi में Indo-American Chamber of Commerce (IACC) द्वारा आयोजित 23rd Indo-US Economic Summit को संबोधित करते हुए दोनों देशों के बीच व्यापार, शिक्षा और निवेश सहयोग को नई दिशा देने पर जोर दिया।

‘T’ से Trusted Supply Chains
Agenda के पहले ‘T’ के तहत Goyal ने Global Supply Chains को अधिक Resilient और Trusted बनाने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि India और US जैसे Partner Countries आपसी सहयोग से मजबूत और भरोसेमंद Supply Chain Ecosystem तैयार कर सकते हैं।

‘R’ से Raising Talent Together
‘R’ के तहत उन्होंने Talent Development और Educational Partnerships को बढ़ावा देने की बात कही। Goyal ने Dual-Degree Programmes का समर्थन करते हुए US Universities को India में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने American Students को भी India को अपने Academic Programmes का हिस्सा बनाने पर विचार करने को कहा।

‘U’ से Unlocking Bharat
‘U’ का मतलब बताते हुए उन्होंने Metropolitan Cities से आगे Bharat की Growth Potential को Unlock करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि Northeastern और Eastern States में Infrastructure, Electricity, Water Supply, Education और Industry Development पर सरकार ने विशेष ध्यान दिया है।

‘S’ से Speak Candidly
‘S’ के तहत Goyal ने Industry और Government के बीच खुली बातचीत की जरूरत बताई। उन्होंने Businesses से अपनी समस्याएं और बाधाएं स्पष्ट रूप से सामने रखने का आग्रह किया, ताकि समाधान तेजी से निकाला जा सके।

अंतिम ‘T’ से Tracking Outcomes
Agenda के अंतिम ‘T’ में उन्होंने सभी Initiatives के Outcomes को Track करने और Accountability सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने IACC से Government और Industry की Progress पर नजर रखने की अपील की, ताकि India-US Partnership और मजबूत हो सके।



You may also like

Leave a Comment