Thursday, November 19, 2026 |
Home Corporate Worldपहली छमाही में Apex Ecotech Limited का Operating Revenue 189.42 फीसदी और Net Profit 55.31 फीसदी बढ़ा

पहली छमाही में Apex Ecotech Limited का Operating Revenue 189.42 फीसदी और Net Profit 55.31 फीसदी बढ़ा

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। महाराष्ट्र के Pune आधारित जल और Wastewater Treatment Solutions प्रदान करने वाली प्रमुख Engineering कंपनी Apex Ecotech Limited ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही के Financial Results घोषित कर दिए हैं। कंपनी के Investor Presentation के अनुसार, वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में कंपनी के परिचालन से होने वाले Revenue में सालाना आधार पर 189.42 प्रतिशत की जबरदस्त वृद्धि दर्ज की गई है और यह बढ़कर 94.27 करोड़ रुपए (9,426.79 लाख रुपए) पर पहुंच गया है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान छमाही में 32.57 करोड़ रुपए (3,256.98 लाख रुपए) था। वहीं, Other Income को मिलाकर कंपनी की Total Income भी सालाना आधार पर 187.13 प्रतिशत बढ़कर 33.11 करोड़ रुपए (3,310.67 लाख रुपए) से 95.06 करोड़ रुपए (9,506.00 लाख रुपए) हो गई है।

Profitability के मोर्चे पर भी कंपनी ने मजबूत बढ़त हासिल की है। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 75.18 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 5.25 करोड़ रुपए (525.44 लाख रुपए) रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में लगभग 3.00 करोड़ रुपए (299.94 लाख रुपए) था। कंपनी का Profit Before Tax 57.56 प्रतिशत बढ़कर 3.45 करोड़ रुपए (344.63 लाख रुपए) से 5.43 करोड़ रुपए (542.99 लाख रुपए) दर्ज किया गया। Tax Payment के बाद कंपनी का Net Profit सालाना आधार पर 55.31 प्रतिशत बढ़कर 4.00 करोड़ रुपए (400.30 लाख रुपए) पर पहुंच गया है, जो पिछले साल की समान अवधि में 2.58 करोड़ रुपए (257.76 लाख रुपए) था। इसी के साथ EPS भी 55.90 प्रतिशत बढ़कर 1.95 रुपए से 3.04 रुपए हो गई है।

वित्तीय परिणामों और Margins पर टिप्पणी करते हुए Apex Ecotech Limited के Chairman एवं Managing Director अनुज दोसांझ ने कहा कि, “वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही कंपनी के Operations में बड़े पैमाने पर विस्तार को दर्शाती है, जहां Revenue लगभग तीन गुना बढ़ा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि Steel, Polymer और Membrane जैसे Raw Materials की कीमतों में वृद्धि (बिना Price Variation Clause वाले पुराने Orders के कारण) और Revenue Certification के समय में अंतर के कारण Reported Margins में अस्थायी नरमी देखी गई है। पहली छमाही में कई Projects का Installation और Commissioning कार्य पूरा हो चुका है, जिसकी Cost दर्ज कर ली गई है, जबकि Customer Certification के बाद इसका Revenue वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी छमाही में क्रमिक रूप से जुड़ने से Margins में सुधार होगा। कंपनी को अब तक कुल लगभग 150 करोड़ रुपए के Orders प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 95 करोड़ रुपए के Orders सफलतापूर्वक पूरे किए जा चुके हैं और शेष 55 करोड़ रुपए के Orders वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी छमाही में पूरे होने की उम्मीद है।”

Company Profile:

17 वर्षों से अधिक के Business Experience वाली Apex Ecotech Limited एक ISO 9001:2015 Certified Engineering कंपनी है, जो जल एवं Wastewater Treatment, Membrane Recycling, Evaporator और Zero Liquid Discharge System के लिए Turnkey Solutions प्रदान करने में विशेषज्ञता रखती है। 100 से अधिक Professionals की Team के साथ कंपनी अब तक 15 विभिन्न Industries के लिए 250 से अधिक Turnkey Projects सफलतापूर्वक पूरी कर चुकी है। वर्तमान में कंपनी के Systems प्रतिदिन 145 Million Litres से अधिक जल एवं Wastewater का Treatment और 5.5 Million Litres से अधिक क्षमता वाले Zero Liquid Discharge Plants का संचालन कर रहे हैं, जिससे Industries को Environmental Regulations के पालन और Sustainable Water Management में मदद मिल रही है।



You may also like

Leave a Comment