Friday, November 6, 2026 |
Home Corporate WorldAnand Seamless Limited का शानदार प्रदर्शन, FY26 में Net Profit 106.7% बढ़ा

Anand Seamless Limited का शानदार प्रदर्शन, FY26 में Net Profit 106.7% बढ़ा

Seamless और Finned Tubes Manufacturing में वैश्विक पहचान मजबूत, Revenue 66.9% बढ़कर ₹5,600.4 लाख पहुंचा

by Business Remedies
0 comments
Anand Seamless Limited FY26 financial results and seamless tube manufacturing growth

FY26 में मजबूत वित्तीय प्रदर्शन
जयपुर | बिजनेस रेमेडीज
हाल ही में BSE SME पर Listed हुई Anand Seamless Limited ने FY2025-26 में मजबूत वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी ने Standalone आधार पर Revenue, Operating Profit और Net Profit सहित प्रमुख वित्तीय पैमानों पर उल्लेखनीय वृद्धि हासिल की है। कंपनी Seamless और Finned Tubes Manufacturing क्षेत्र में घरेलू के साथ International Markets में भी अपनी मौजूदगी मजबूत कर रही है।

Revenue में 66.9% की बढ़ोतरी
FY26 में कंपनी का Revenue from Operations पिछले वर्ष के ₹3,354.6 लाख से 66.9% बढ़कर ₹5,600.4 लाख हो गया। वहीं Operating Profit में 73.3% की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई और यह बढ़कर ₹1,022 लाख पहुंच गया। EBITDA Margin भी सुधरकर 18.2% रहा।

Net Profit में 106.7% की छलांग
कंपनी का Profit After Tax सालाना आधार पर 106.7% बढ़कर ₹547.8 लाख हो गया, जो पिछले वर्ष ₹265.1 लाख था। FY24 से FY26 के दौरान कंपनी ने Revenue में 23.2%, EBITDA में 25.3% और Net Profit में 27.6% CAGR दर्ज किया।

10 से अधिक देशों में मौजूदगी
2006 में Incorporated Anand Seamless Limited Seamless Tubes, Pipes और Finned Tubes के Manufacturing और Export Business में सक्रिय है। Gujarat के Kadi में स्थित Manufacturing Unit से कंपनी Oil & Gas, Power Generation, Boilers, Heat Exchangers, Petrochemicals और Automotive Industries की जरूरतें पूरी करती है। कंपनी के Products 10 से अधिक देशों में Export किए जाते हैं।

Capacity Expansion पर रहेगा फोकस
कंपनी की वर्तमान Installed Capacity Seamless Tubes के लिए 3,000 MTPA और Finned Tubes के लिए 3,60,000 Meter प्रति वर्ष है। Chairman and Managing Director Kedar Mayank Choksi के अनुसार, कंपनी Product Portfolio और Manufacturing Capacity बढ़ाने, नए Global Customers जोड़ने और Sustainable Operations पर ध्यान दे रही है।



You may also like

Leave a Comment