Thursday, November 5, 2026 |
Home Corporate WorldAimtron Electricals Limited ने पहली छमाही में 86.40 फीसदी की वृद्धि के साथ Rs. 23,040.71 लाख का Consolidated Total Revenue अर्जित किया

Aimtron Electricals Limited ने पहली छमाही में 86.40 फीसदी की वृद्धि के साथ Rs. 23,040.71 लाख का Consolidated Total Revenue अर्जित किया

by Business Remedies
0 comments
Aimtron Electricals Limited

जयपुर। गुजरात के वड़ोदरा आधारित Aimtron Electricals Limited तेजी से बढ़ती Electronics System Design and Manufacturing (ESDM) कंपनी है। Aimtron Electricals Limited ने 30 सितंबर, 2026 को समाप्त हुई छमाही के लिए अपने शानदार Financial Results घोषित किए हैं, जिसमें कंपनी के मुनाफे और Revenue में भारी बढ़ोतरी देखी गई है। Financial Report के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में कंपनी का Consolidated Total Revenue Rs. 23,040.71 लाख रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के Rs. 12,360.72 लाख की तुलना में 86.40 फीसदी की जबरदस्त वृद्धि को दर्शाता है। Revenue में इस तेज उछाल की मुख्य वजह Operations से होने वाली आय में बढ़ोतरी रही है, जो पिछले साल के Rs. 12,254.39 लाख से बढ़कर इस साल Rs. 22,471.18 लाख (83.37 फीसदी वृद्धि) पर पहुंच गई।

Revenue में बढ़ोतरी के साथ-साथ कंपनी के Net Profit में भी असाधारण सुधार देखने को मिला है। समीक्षाधीन छमाही के दौरान कंपनी का Consolidated Net Profit उछलकर Rs. 3,479.35 लाख हो गया, जो पिछले वर्ष की इसी छमाही के Rs. 2,024.54 लाख के मुकाबले 71.86 फीसदी की शानदार बढ़त है। इस दौरान कंपनी का Total Expenses भी Rs. 9,549.28 लाख से 90.72 फीसदी बढ़कर Rs. 18,212.55 लाख पर पहुंच गया, जो बढ़ते कारोबारी विस्तार की ओर इशारा करता है। मुनाफे में बढ़ोतरी के कारण Earnings Per Share (Basic EPS) भी पिछले साल के Rs. 9.94 से 68.51 फीसदी बढ़कर Rs. 16.75 हो गई है।

Company Profile: Aimtron Electricals Limited Electronics System Design and Manufacturing (ESDM) और Electronic Manufacturing Services (EMS) क्षेत्र की एक अग्रणी कंपनी है। कंपनी वैश्विक स्तर पर उच्च गुणवत्ता वाले Electronic Solutions प्रदान करती है। वडोदरा, गुजरात में मुख्यालय वाली यह कंपनी अपने Advanced Manufacturing Infrastructure और तकनीकी विशेषज्ञता के दम पर देश-विदेश के Industrial, Automotive और Consumer Electronics बाजारों में अपनी मजबूत धाक जमा चुकी है।



You may also like

Leave a Comment