Tuesday, October 27, 2026 |
Home Business and Economyभारत के Chip Ecosystem में Dutch कंपनियों को निवेश का न्योता, Piyush Goyal ने गिनाए अवसर

भारत के Chip Ecosystem में Dutch कंपनियों को निवेश का न्योता, Piyush Goyal ने गिनाए अवसर

Semiconductor, Green Hydrogen, Manufacturing और Innovation में India-Netherlands Partnership को मजबूत करने पर जोर

by Business Remedies
0 comments
Piyush Goyal invites Dutch companies to invest in India semiconductor and manufacturing ecosystem

Dutch कंपनियों से Investment की अपील
Commerce and Industry Minister Piyush Goyal ने Netherlands की कंपनियों को भारत में Investment, Co-Manufacturing और Co-Innovation के अवसर तलाशने के लिए आमंत्रित किया है। Business Leaders’ Roundtable के दौरान उन्होंने Dutch CXOs और Business Leaders के साथ भारत की Growth Story, Reform Momentum और Manufacturing Potential पर चर्चा की।

Nexperia के साथ Semiconductor पर चर्चा
Piyush Goyal ने Nexperia के Interim CEO Stefan Tilger से मुलाकात कर Semiconductor Sector में सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि भारत की तेजी से बढ़ती Electronics Manufacturing Capabilities और Technology Ecosystem मजबूत Semiconductor Supply Chains तैयार करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

ASML के साथ Chip Technology पर फोकस
ASML के Executive Vice President और Board of Management Member Wayne Allan के साथ बैठक में Goyal ने भारत के Semiconductor Ecosystem में कंपनी की भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा की। बातचीत में Advanced Semiconductor Technologies, Innovation और Skilling में Collaboration के अवसरों पर जोर दिया गया।

IKEA के लिए Manufacturing और Sourcing के अवसर
Ingka Group (IKEA) के CEO और President Juvencio Maeztu के साथ बैठक में भारत के बढ़ते Consumer Market और Manufacturing Capabilities पर चर्चा हुई। Goyal ने IKEA के Global Sourcing Network में भारत की भूमिका बढ़ाने और देश में Investment को और गहरा करने की संभावनाएं भी तलाशीं।

Green Hydrogen में सहयोग पर जोर
Power2X के Founder और CEO Occo Roelofsen के साथ बैठक में India-Netherlands Collaboration को Green Hydrogen, Renewable Energy और Emerging Technologies के क्षेत्रों में मजबूत करने पर चर्चा हुई।

कई क्षेत्रों में Partnership की संभावना
India-Netherlands Business Forum को संबोधित करते हुए Goyal ने कहा कि Semiconductors, Green Hydrogen, Maritime Cooperation, Water Management और Resilient Infrastructure जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच व्यापक सहयोग की संभावना है। उन्होंने Dutch Businesses और Investors से भारत में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया।



You may also like

Leave a Comment