जयपुर। जयपुर आधारित महिला वस्त्र निर्माण क्षेत्र में कार्यरत Nandani Creation Limited ने अपने Retail Expansion Programme ‘Project 50’ के तहत अक्टूबर 2026 में अपना पांचवां नया Retail Store खोलकर अपनी Offline Presence को और मजबूत किया है। पंजाब के लुधियाना स्थित मॉडल टाउन में खोला गया यह नया स्टोर शहर में Jaipur Kurti का दूसरा Outlet है, जो पंजाब के प्रमुख वाणिज्यिक और खुदरा बाजारों में ब्रांड की पकड़ को बढ़ाएगा। इससे ठीक एक दिन पहले कंपनी ने एक ही दिन में चार नए स्टोर लॉन्च किए थे, जिसके बाद लुधियाना के इस स्टोर को मिलाकर चालू महीने में कुल नए स्टोरों की संख्या पांच हो गई है। यह कदम कंपनी की Retail Expansion Strategy को धरातल पर उतारने और प्रमुख बाजारों में ग्राहकों तक अपनी पहुंच बढ़ाने के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है।
कंपनी की दीर्घकालिक योजना ‘Project 50: Vision to Execution’ का मुख्य उद्देश्य मार्च 2027 तक देशभर में Jaipur Kurti के 50 Exclusive Brand Outlets स्थापित करना है। इस पहल के जरिए ब्रांड अपनी Physical Market Presence को मजबूत करने के साथ-साथ ग्राहकों के लिए खरीदारी के अनुभव को अधिक सुलभ और बेहतर बनाना चाहता है, जो उनके मौजूदा Online Digital Marketplace और अन्य Retail Channels के पूरक के रूप में काम करेगा। गौरतलब है कि चालू अक्टूबर महीने में जो पांच नए स्टोर खोले गए हैं, वे भारत के विभिन्न प्रमुख शहरों में स्थित हैं—जिनमें Pacific Mall (जयपुर), DT Mega Mall (गुरुग्राम), Apsara Road (जम्मू), Rajouri Garden (दिल्ली) और Model Town (लुधियाना, पंजाब) शामिल हैं।

