Friday, October 16, 2026 |
Home Corporate WorldBombay Super Hybrid Seeds Limited का छमाही शुद्ध लाभ बढ़कर हुआ 16.66 करोड़ रुपए

Bombay Super Hybrid Seeds Limited का छमाही शुद्ध लाभ बढ़कर हुआ 16.66 करोड़ रुपए

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। Bombay Super Hybrid Seeds Limited ने 30 सितंबर 2026 को समाप्त हुई दूसरी तिमाही और पहली छमाही के लिए अपने Un-Audited Financial Results घोषित कर दिए हैं। गुजरात के राजकोट में मुख्यालय वाली यह प्रमुख कृषि कंपनी देश के बीज क्षेत्र में एक विश्वसनीय नाम है एवं उन्नत Hybrid Seeds के अनुसंधान, उत्पादन, प्रसंस्करण और विपणन में सक्रिय है। कंपनी किसानों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार की फसलों, अनाजों और तिलहनों के उच्च गुणवत्ता वाले Hybrid Seeds तैयार करती है।

वित्तीय रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में कंपनी का प्रदर्शन काफी मजबूत रहा है। इस छह महीने की अवधि में कंपनी का कुल Operating Revenue बढ़कर 26843.12 लाख पर पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की समान छमाही में 17979.11 लाख रुपए था। वहीं, पहली छमाही के दौरान कंपनी का Net Profit बढ़कर 1666.09 लाख रुपए दर्ज किया गया, जो बीते वित्त वर्ष की पहली छमाही में 1451.05 लाख रुपए था।

अगर केवल दूसरी तिमाही की बात करें, तो 30 सितंबर 2026 को समाप्त तिमाही में कंपनी ने 8586.11 लाख रुपए का Operating Revenue अर्जित किया है, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही के 2684.92 लाख के मुकाबले तीन गुना से भी अधिक है। इस तिमाही में कंपनी का Net Profit 235.91 लाख रुपए रहा, जो पिछले साल की समान अवधि के 224.38 लाख रुपए से बेहतर है। कंपनी के Board of Directors ने 15 अक्टूबर 2026 को आयोजित अपनी बैठक में इन शानदार वित्तीय नतीजों को मंजूरी दी, जो देश के कृषि क्षेत्र में कंपनी की बढ़ती पकड़ और मजबूत Business Model को दर्शाते हैं।



You may also like

Leave a Comment