जनसांख्यिकी और आर्थिक महत्वाकांक्षाओं के दौर में भारत आज उस मुहाने पर खड़ा है, जहां Make in India और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियान एक नए औद्योगिक युग की नींव रख रहे हैं। अब देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती और अवसर है दुनिया का प्रमुख Manufacturing Hub बनना। Global कंपनियां चीन के विकल्प के रूप में नए उत्पादन केंद्र तलाश रही हैं और भारत के पास युवा आबादी, बड़ा घरेलू बाजार तथा बेहतर होती Technology क्षमता के कारण इस दिशा में आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर है। हालांकि, Manufacturing Hub बनने का लक्ष्य केवल निवेश आकर्षित करने से पूरा नहीं होगा, बल्कि इसके लिए मजबूत Infrastructure और नीतिगत सुधारों की जरूरत होगी।
बेहतर सड़क, रेल, बंदरगाह, बिजली आपूर्ति और Logistics Network उद्योगों की लागत कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके साथ ही कंपनियों को आसान कारोबारी माहौल, तेज मंजूरी प्रक्रिया और स्थिर नीतियों की आवश्यकता होगी। जहन में सवाल आता है कि आखिरकार भारत Global Manufacturing Hub कब बनेगा? विशेषज्ञों का मानना है कि कोई एक निश्चित तारीख तय करना मुश्किल है, लेकिन यदि देश मौजूदा गति और सुधारों को बनाए रखता है, तो यह दशक 2030 तक भारत के लिए एक बड़े Manufacturing Center के रूप में उभरने का महत्वपूर्ण दौर साबित हो सकता है।
भारत को Global Manufacturing Hub बनने के लिए कई मोर्चों पर तेजी से काम करने की आवश्यकता है। Manufacturing Sector का विस्तार रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा। छोटे और मध्यम उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और देश की आर्थिक वृद्धि को मजबूती मिलेगी। उत्पादन बढ़ने से Export में वृद्धि होगी, विदेशी निवेश आकर्षित होगा और भारत की आयात निर्भरता कम हो सकती है।
सरकार को Industrial Corridor, Research and Development, Skill Development और Ease of Doing Business पर लगातार काम करना होगा। छोटे उद्योगों को आधुनिक Technology और Financial Support उपलब्ध करानी होगी। साथ ही नीतियों में स्थिरता और पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी है।
भारत के पास संसाधन, प्रतिभा और बाजार की ताकत मौजूद है। पर आवश्यकता है कि इन क्षमताओं को प्रभावी Strategy के साथ आगे बढ़ाया जाए। सही दिशा में निरंतर प्रयासों से भारत आने वाले वर्षों में Global Manufacturing में एक महत्वपूर्ण स्थान हासिल कर सकता है।

