Sunday, September 27, 2026 |
Home Corporate WorldWaaree Clean Energy Solutions ने semiconductor और solar manufacturing को बढ़ावा देने के लिए भारत के specialty gas market में रखा कदम

Waaree Clean Energy Solutions ने semiconductor और solar manufacturing को बढ़ावा देने के लिए भारत के specialty gas market में रखा कदम

यह नया अखिल भारतीय स्तर का vertical उन ultra-high purity gas और chemical की supply करेगा जिनकी भारत के semiconductor और solar cell manufacturers को आवश्यकता है

by Business Remedies
0 comments

मुंबई । Waaree Energies Limited की पूर्ण स्वामित्व वाली subsidiary, Waaree Clean Energy Solutions (WCES) ने आज भारत के specialty gas business में प्रवेश करने की घोषणा की। WCES इसके जरिए देश के semiconductor तथा solar cell manufacturers के लिए integrated supplier बनना चाहती है।

भारत, Semicon India 2.0 program के तहत chip और electronics manufacturing का विस्तार कर रहा है। High purity वाली process gas और chemical का अभी भी आम तौर पर import किया जाता है। इसलिए supply बड़ी बाधा बनकर उभरी है। WCES, गुजरात के दाहेज में GIDC Saykha में एक specialty gas plant बना रही है ताकि देश भर में domestic supply से यह कमी दूर की जा सके।

WCES के मुख्य कार्यकारी, अनुज शर्मा ने कहा, “भारत में semiconductor तथा solar cell का manufacturing तब तक बड़े पैमाने पर नहीं हो सकता जब तक कि इसके साथ भरोसेमंद, high purity वाले gas और chemical की supply chain न हो। यह हमारे deep-tech manufacturing और clean energy expertise का स्वाभाविक विस्तार है। यह हमें पहले दिन से ही भारत के fabs, OSAT और ATMP units, advanced electronics manufacturers तथा solar cell lines को products उपलब्ध कराने और service प्रदान करने की स्थिति में लाता है।”

भारत के specialty gas की मजबूत आधारशिला की तैयारी

WCES इस business का निर्माण विभिन्न चरणों में करेगी। इस योजना में शामिल हैं:

  • Specialty gases की warehousing: Semiconductor-grade safety और purity standards के अनुसार बनाया गया multipurpose storage और handling
  • UHP ammonia purification: Semiconductor-grade ammonia के लिए dedicated unit
  • Phosphine/hydrogen mixing plant: Doping और deposition processes के लिए सटीक gas mixing
  • UHP oxygen: अतिरिक्त मुख्य process gas
  • UHP hydrogen: पहले से ही commercial रूप से उपलब्ध

Gas और chemical के लिहाज से भरोसेमंद साझेदार

WCES जरूरत के मुताबिक gas और chemical supply system और nitrogen plants भी design करेगी। इसके ‘Total Gas and Chemical Management System’ के दायरे में storage, supply, safety monitoring और inventory आएगी, ताकि ग्राहक अपनी मुख्य processes पर ध्यान केंद्रित कर सकें। UHP portfolio में silane, ammonia, nitrous oxide, phosphine mixtures, boron trichloride, trimethyl aluminium, diborane और germane/H mixtures, HBr, SF, nitric oxide, fluorinated gases और calibration gases शामिल हैं। इन सभी की supply देश भर में की जाएगी।

भारत की manufacturing आत्मनिर्भरता में मजबूती लाने का प्रयास

इस नए business को WCES के clean energy से जुड़े manufacturing के आधार पर खड़ा किया जा रहा है, जिसमें इसकी electrolyzer stack facility भी शामिल है। सरकारी प्रोत्साहन से semiconductor और solar cell की capacity बढ़ रही है, साथ ही gas business को इसी के साथ बढ़ने और manufacturers को import का भरोसेमंद विकल्प देने के लिए तैयार किया गया है।



You may also like

Leave a Comment