देशभर के टैक्सपेयर्स के लिए टैक्स भुगतान होगा आसान, सुरक्षित और सुविधाजनक
दिल्ली, सितंबर 2026: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस (सीबीडीटी) के लिए अपने पेमेंट गेटवे का इंटीग्रेशन पूरा कर लिया है। इसके साथ देशभर के टैक्सपेयर्स अब कई डिजिटल और फिजिकल चैनल्स के जरिए डायरेक्ट टैक्स का भुगतान कर सकेंगे।
डायरेक्ट टैक्स का भुगतान आसान और सुविधाजनक बनाने के लिए टैक्सपेयर्स के पास कई विकल्प होंगे। इनमें यूपीआई, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के रिटेल और कॉरपोरेट इंटरनेट बैंकिंग प्लेटफॉर्म शामिल हैं। ऑफलाइन भुगतान करने वाले ग्राहक किसी भी आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ब्रांच में जाकर चेक, डिमांड ड्राफ्ट या कैश के जरिए टैक्स का भुगतान कर सकते हैं। इसके अलावा, दूसरे बैंकों के ग्राहक भी अपने संबंधित बैंक की इंटरनेट बैंकिंग सुविधा के जरिए आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के पेमेंट गेटवे से आसानी से डायरेक्ट टैक्स का भुगतान कर सकेंगे।
इस इंटीग्रेशन का उद्देश्य बैंकिंग संबंध की परवाह किए बिना सभी टैक्सपेयर्स के लिए टैक्स भुगतान को आसान और सुविधाजनक बनाना है। ग्राहक आसानी से चालान और पेमेंट कन्फर्मेशन भी डाउनलोड कर सकेंगे।
शिरीष भंडारी, हेड- रिटेल लायबिलिटीज, कार्ड्स एंड पेमेंट्स, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, ने कहा, “आज ग्राहक पेमेंट करने के तरीके में ज्यादा सुविधा और विकल्प चाहते हैं। इस इंटीग्रेशन के साथ टैक्सपेयर्स यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड जैसे अपनी पसंद के पेमेंट मोड का इस्तेमाल एक सुरक्षित और आसान प्लेटफॉर्म के माध्यमसे कर सकते हैं। यह ग्राहक-केंद्रित डिजिटल बैंकिंग सॉल्यूशंस तैयार करने की हमारी प्रतिबद्धता की दिशा में एक और कदम है।”
सीबीडीटी की ओर से डायरेक्ट टैक्स भुगतान लेने के लिए अधिकृत प्राइवेट सेक्टर बैंकों में शामिल आईडीएफसी फर्स्ट बैंक अपने डिजिटल पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर को लगातार मजबूत कर रहा है। इसके जरिए बैंक लोगों और बिजनेस की बदलती जरूरतों के अनुसार बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने पर फोकस कर रहा है।
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के जरिए डायरेक्ट टैक्स भुगतान करने के स्टेप्स:
1. इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल (Income Tax e-Filing Portal) पर लॉग इन करें।
2. चालान बनाएँ और ‘पेमेंट गेटवे’ विकल्प चुनें।
3. पेमेंट ऑप्शन के तौर पर आईडीएफसी फर्स्ट बैंक चुनें।
4. यूपीआई, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग में से अपनी पसंद का पेमेंट मोड चुनें और भुगतान पूरा करें।
5. भविष्य में इस्तेमाल के लिए भुगतान किए गए चालान को डाउनलोड या प्रिंट कर लें।

