Tuesday, September 22, 2026 |
Home Corporate WorldSwastika Infra Limited इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में EPC सर्विसेज देने वाली कंपनी

Swastika Infra Limited इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में EPC सर्विसेज देने वाली कंपनी

कंपनी का IPO 23 सितंबर को खुलेगा और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा

by Business Remedies
0 comments

जयपुर | बिजनेस रेमेडीज

जयपुर आधारित Swastika Infra Limited विशेषतौर पर इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में EPC सर्विसेज देने वाली कंपनी है। कंपनी द्वारा वर्किंग कैपिटल आवश्यकताओं और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति के लिए BSE और NSE Mainboard पर IPO लाया जा रहा है। बिजनेस रेमेडीज की टीम ने कंपनी के Prospectus से कंपनी की कारोबारी गतिविधियों के संबंध में जानकारी हासिल की है।

कारोबारी गतिविधियां: अगस्त 2019 में निगमित Swastika Infra Limited एक Engineering, Procurement and Construction (EPC) कंपनी है और यह इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में विशेषज्ञता रखती है। कंपनी इलेक्ट्रिसिटी इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में सप्लाई, कंस्ट्रक्शन, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग सहित टर्नकी EPC सॉल्यूशंस प्रदान करती है। इसके प्रमुख कार्यक्षेत्रों में अंडरग्राउंड केबलिंग, Gas Insulated Substation (GIS), Air Insulated Substation (AIS) और Grid Substation का निर्माण, ग्रामीण और शहरी विद्युतीकरण, स्ट्रीट लाइटिंग और Renewable Energy Projects शामिल हैं। इसकी परियोजनाओं में इलेक्ट्रिकल ट्रांसफॉर्मर, सर्किट ब्रेकर, Ring Main Unit और इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन के लिए आवश्यक अन्य इलेक्ट्रिसिटी इंफ्रास्ट्रक्चर की स्थापना शामिल है। कंपनी का मुख्यालय जयपुर में है। 31 जुलाई, 2026 तक, कंपनी ने छह भारतीय राज्यों में 18,579.47 किलोमीटर डिस्ट्रीब्यूशन लाइनों को कवर करते हुए 36 EPC इलेक्ट्रिसिटी प्रोजेक्ट्स पूरे कर लिए थे, जिनका कुल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू 76,467 लाख रुपए था। इसके Order Book में छह राज्यों में चल रही 18 EPC इलेक्ट्रिसिटी प्रोजेक्ट्स शामिल थीं, जिनका कुल ऑर्डर वैल्यू 2,03,665 लाख रुपए था। 31 जुलाई, 2026 तक कंपनी की Order Book 917 करोड़ रुपए की थी। कंपनी ने WBSEDCL, MGVCL, APDCL, GED, HPSEBL, UHBVN, JVVNL, UPCL, AVVNL, RSDCL, MSEDCL और RRVPNL सहित सरकारी पावर कंपनियों के लिए प्रोजेक्ट्स एग्जीक्यूट किए हैं। इसकी परियोजनाओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा World Bank द्वारा फाइनेंस्ड या भारत सरकार के Ministry of Power द्वारा सपोर्टेड है। कंपनी एक Asset-Light Business Model का अनुसरण करती है, जिसमें कंस्ट्रक्शन वर्क आमतौर पर Third-Party Contractors को सौंपा जाता है, जबकि इसकी Centralised Procurement Team कंस्ट्रक्शन मटेरियल और इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट की सप्लाई करती है। इसके Internal Project Engineers और Managers Project Execution, Quality, Design Specifications और Timelines की निगरानी करते हैं।

कंपनी के पास इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और सिविल डिपार्टमेंट्स में 65 Engineers और Technicians की एक Dedicated Team है। 31 जुलाई, 2026 तक, कंपनी में 182 Full-Time Employees थे, जिनमें 65 Engineers और Technicians तथा 52 Project Execution Supervisors और अन्य शामिल थे।

वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 213.33 करोड़ रुपए का कुल Revenue और 13.98 करोड़ रुपए का Profit After Tax, वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 352.60 करोड़ रुपए का कुल Revenue और 27.45 करोड़ रुपए का Profit After Tax और वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने 505.57 करोड़ रुपए का कुल Revenue और 41.43 करोड़ रुपए का Profit After Tax अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने करीब 8.23 फीसदी का Profit After Tax Margin हासिल किया है। Operating Revenue वित्त वर्ष 2022 में दर्ज 59 करोड़ रुपए से बढ़कर वित्त वर्ष 2026 में 504 करोड़ रुपए हो गया, जो करीब 9 गुना वृद्धि है। 25 फीसदी का निरंतर ROCE मजबूत Capital Efficiency को दर्शाता है।

प्रवर्तकों का अनुभव

82 वर्षीय बाबूलाल गुप्ता कंपनी के Promoter, Chairman और Non-Executive Director हैं। वे कंपनी की स्थापना के समय से ही इससे जुड़े हुए हैं। उनकी कोई औपचारिक शिक्षा नहीं है। उन्होंने वर्ष 1969 में अपनी Partnership Firm, M/s Swastika Electrical and Fertilisers की स्थापना की, जिसे बाद में कंपनी में परिवर्तित कर दिया गया। वे कंपनी की स्थापना के समय से ही Executive Director के रूप में भी कार्यरत हैं। उन्हें EPC इलेक्ट्रिकल प्रोजेक्ट्स और इलेक्ट्रिकल प्रोडक्ट्स के ट्रेडिंग के क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है।

55 वर्षीय विनय गुप्ता कंपनी के Promoter और Managing Director हैं। वे कंपनी की स्थापना के समय से ही इससे जुड़े हुए हैं। उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय से Commerce में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने वर्ष 1993 में Partnership Firm, M/s Swastika Electrical and Fertilisers में काम करना शुरू किया, जिसे बाद में कंपनी में परिवर्तित कर दिया गया। उन्हें EPC इलेक्ट्रिकल प्रोजेक्ट्स और इलेक्ट्रिकल प्रोडक्ट्स के ट्रेडिंग के क्षेत्र में 27 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उनकी Roles और Responsibilities में कंपनी के Day-to-Day Operations की देखरेख करना और कंपनी के Overall Growth और Expansion में योगदान देना शामिल है।

54 वर्षीया रुचिरा गुप्ता कंपनी की Promoter और Whole-Time Director हैं। वे कंपनी की स्थापना के समय से ही इससे जुड़ी हुई हैं। उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय से Science में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। उन्हें 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने वर्ष 2019 में Partnership Firm, M/s Swastika Electrical and Fertilisers में कार्यभार संभाला, जिसे बाद में कंपनी में परिवर्तित कर दिया गया। उनकी Roles और Responsibilities में कंपनी के Administrative Functions की देखरेख करना शामिल है।

35 वर्षीय बीरेन परनामी कंपनी के Promoter और Chief Financial Officer हैं। वे वर्ष 2019 से कंपनी से Senior Finance Manager के रूप में जुड़े हुए हैं। उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से Commerce में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। उन्हें Finance के क्षेत्र में लगभग 12 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इससे पहले Parnami Incess Private Limited में काम किया है। उनकी Roles और Responsibilities में Finance और Financial Systems की देखरेख, Budget और Proposal Support, और Team Management की जिम्मेदारियां शामिल हैं।

46 वर्षीय मनोज मोदी कंपनी के Promoter और Chief Operating Officer हैं। वे वर्ष 2019 से कंपनी से जुड़े हुए हैं। उन्हें EPC इलेक्ट्रिकल प्रोजेक्ट्स के क्षेत्र में 5 वर्षों का अनुभव है। उनकी Roles और Responsibilities में Business Targets और Projections को पूरा करने के लिए कंपनी के सभी Functions की देखरेख करना और Operations Team को अपने Leadership और Team द्वारा कार्यों को पूरा करने के लिए आवश्यक Resources के साथ Empower करना शामिल है।

28 वर्षीय वात्सल्य गुप्ता कंपनी के Promoter और Project Executive Officer हैं। वे वर्ष 2020 से कंपनी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से Management Studies में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। उन्हें EPC Sector में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। कंपनी में उनकी Roles और Responsibilities में Projects के Overall Execution की देखरेख, Budget की निगरानी और Project Administration की देखरेख करना शामिल है।

IPO के संबंध में जानकारी: Swastika Infra Limited का IPO BSE और NSE Mainboard पर 23 सितंबर को खुलकर 25 सितंबर 2026 को बंद होगा। कंपनी द्वारा Book Built Issue सिस्टम से 10 रुपए Face Value के 8,695,945 Equity Shares 175 से 185 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर करीब 161 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। इनमें से Promoters द्वारा 17,50,000 Shares Offer for Sale के माध्यम से बिक्री कर 32 करोड़ रुपए हासिल किए जाएंगे। कंपनी के IPO का Management प्रमुख Lead Manager कंपनियों Srijan Alpha Capital Advisors LLP और PhillipCapital India Private Limited द्वारा किया जा रहा है।

नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment