Thursday, September 17, 2026 |
Home Corporate WorldKotak म्यूचुअल फंड ने Kotak Nifty Capital Markets Index Fund लॉन्च किया

Kotak म्यूचुअल फंड ने Kotak Nifty Capital Markets Index Fund लॉन्च किया

NFO 15 सितंबर 2026 को खुला और 29 सितंबर 2026 को बंद होगा

by Business Remedies
0 comments

मुंबई | बिजनेस रेमेडीज

Kotak Mahindra Asset Management Company Limited ने Kotak Nifty Capital Markets Index Fund लॉन्च किया है। यह एक Open-ended योजना है, जो Nifty Capital Markets Index को दोहराएगी/Track करेगी।

नए Fund Offer (NFO) के लिए आवेदन 15 सितंबर 2026 से शुरू हो गए हैं और यह 29 सितंबर 2026 को बंद होगा। भारत का Capital Markets Ecosystem पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ा है। इसके पीछे घरेलू बचत में बढ़ोतरी, वित्तीय संपत्तियों में बढ़ती भागीदारी, म्यूचुअल फंड को अपनाने में वृद्धि, Demat Accounts की बढ़ती संख्या और Investment Products की बढ़ती पहुंच जैसे कारण हैं। इस वृद्धि से Ecosystem के विभिन्न क्षेत्रों में अवसर पैदा हुए हैं, जिनमें Asset Management Companies, Exchanges, Brokers, Depositories, Wealth Managers और Capital Market से जुड़े अन्य मध्यस्थ शामिल हैं।

Kotak Mahindra Asset Management Company के प्रबंध निदेशक Nilesh Shah ने कहा, “भारत में वित्तीय बचत बढ़ने के साथ Capital Markets Ecosystem में अवसर बढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे घरेलू बचत का रुख वित्तीय संपत्तियों की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे Exchanges, Asset Managers, Depositories, Brokers, Wealth Managers और अन्य मध्यस्थों जैसे कारोबारों को Capital Markets में बढ़ती भागीदारी से लाभ मिल सकता है। Kotak Nifty Capital Markets Index Fund निवेशकों को एक ही Fund के माध्यम से इस व्यापक Theme में Passive तरीके से भाग लेने का अवसर देता है।”

Kotak Mahindra Asset Management Company के Fund Manager Satish Dondapati ने कहा, “निवेशक अक्सर Exchange, Broker या Asset Manager जैसे अलग-अलग कारोबारों के माध्यम से Capital Markets की वृद्धि में भाग लेते हैं। Nifty Capital Markets Index इन सभी क्षेत्रों को एक ही Portfolio में शामिल करता है, जिससे निवेशकों को Passive Investment के जरिए व्यापक Ecosystem में विविध निवेश का अवसर मिलता है।”

योजना के NFO में आवेदन की न्यूनतम राशि: Rs. 1,000 और उसके बाद किसी भी राशि में

निरंतर आधार पर: Rs. 1,000 और उसके बाद किसी भी राशि में

SIP निवेश: Rs. 500 और उसके बाद किसी भी राशि में (कम से कम 2 SIP किस्तों, प्रत्येक Rs. 500 की, के अधीन)



You may also like

Leave a Comment