मुंबई। Hyundai Motor India Limited (HMIL) ने आज अपनी बहु-प्रतीक्षित Intelligent SUV के नाम की घोषणा की है। कंपनी की आगामी Intelligent SUV का नाम Hyundai BAYON होगा। Hyundai की तरफ से इस नई global SUV BAYON के साथ भारत में Hyundai की मौजूदगी का नया अध्याय शुरू हो रहा है।
HMIL की मजबूत SUV line-up में नए model के रूप में जुड़ रही Hyundai BAYON से Intelligent Mobility को लेकर एक नया approach सामने आया है। इस approach में innovation, expression और emotion को खास लक्ष्य के साथ एकजुट किया गया है। बदलते भारत के लिए तैयार की गई इस नई SUV से Hyundai के global design और product philosophy की झलक नजर आती है। इसके माध्यम से customers की एक नई generation को intelligent experience होगा।
नाम की घोषणा के इस मौके पर HMIL के Managing Director एवं CEO श्री तरुण गर्ग ने कहा, ‘Hyundai BAYON के साथ हम सिर्फ एक SUV नहीं पेश कर रहे हैं। यह एक नए विचार की पेशकश है। एक ऐसा विचार, जिसमें नए तरह का experience देने का लक्ष्य है, जो हमारे customers के लिए intelligent, अनूठा और सार्थक हो। Hyundai में हमारा मानना है कि हर product हमारे लिए खुद को आगे ले जाने का एक मौका है। लोगों के जीवन को समृद्ध बनाने वाला mobility experience देने के हमारे उत्साह से इसे support मिलता है। Hyundai BAYON के साथ हमने एक बार फिर हर बारीकी के मामले में perfection को लेकर खुद को challenge किया है। यह हमारे इस भरोसे के अनुरूप है कि अगर technology को अपने customers की रोजाना की जिंदगी का आसानी से हिस्सा बनाया जा सके, तभी उससे शानदार value create होती है। हम आगामी हफ्तों में भारत में Hyundai BAYON के बारे में अन्य जानकारियां share करेंगे।’
Technology और storytelling को साथ लाते हुए Hyundai BAYON के नाम को सबके सामने लाने के लिए एक film तैयार की गई है। इसमें भविष्य की एक ऐसी दुनिया की कल्पना की गई है, जहां intelligence और imagination साथ चलती हैं। Next Generation Lab की सटीकता से inspired इस film में ऐसे intelligent elements दिखाए गए हैं, जो सुगमता से एक-एक टुकड़े के रूप में जुड़ते हुए BAYON का नाम बनाते हैं। यह बेहतरीन intelligence के उभार को संकेत के रूप में दिखाता है और Hyundai की bold design, technology और innovation को नए तरीके से पेश करता है। यह film एक साधारण लेकिन मजबूत सोच के साथ खत्म होती है: Intelligence ON.
कहां से मिली Hyundai BAYON के नाम की प्रेरणा?
BAYON नाम की प्रेरणा French Basque Country के एक शहर Bayonne से मिली है। इस शहर को अपनी सबसे अलग पहचान और dynamic spirit के लिए जाना जाता है। यह नाम Hyundai की global design philosophy को प्रदर्शित करता है। साथ ही बदलते भारत के लिए तैयार नई SUV के आने का भी ऐलान है। इसमें उत्साह की अनुभूति और रोमांच की भावना प्रदर्शित होती है।
नाम की घोषणा Hyundai BAYON के सफर की दिशा में पहला कदम है। आगामी दिनों में इस intelligent SUV के बारे में अन्य जानकारियां share की जाएंगी।

