Tuesday, September 1, 2026 |
Home Corporate World‘Fly-Hi Maritime Travels Limited’ का IPO खुलेगा आज

‘Fly-Hi Maritime Travels Limited’ का IPO खुलेगा आज

निवेशक 3 सितंबर 2026 तक कर सकेंगे कंपनी के IPO में आवेदन

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली | बिजनेस रेमेडीज

नई दिल्ली आधारित ‘फ्लाई-हाई मैरीटाइम ट्रेवल्स लिमिटेड’ Commercial Shipping कंपनियों के चालक दल के लिए संपूर्ण यात्रा व्यवस्था का प्रबंधन करने वाली कंपनी है। कंपनी द्वारा Working Capital Requirements के वित्तपोषण, ऋण का आंशिक पुनर्भुगतान और/या पूर्व-भुगतान करने, Commercial Marketing और विकास गतिविधियों तथा सामान्य Corporate Purposes की पूर्ति हेतु BSE SME Platform पर IPO लाया जा रहा है। कंपनी का IPO आज खुलकर 3 सितंबर 2026 को बंद होगा।

कारोबारी गतिविधियां:

वर्ष 2021 में निगमित, फ्लाई-हाई मैरीटाइम ट्रेवल्स लिमिटेड Commercial Shipping कंपनियों के चालक दल के लिए संपूर्ण यात्रा व्यवस्था का प्रबंधन करने में लगी हुई है। कंपनी यह सुनिश्चित करती है कि चालक दल के सदस्य अपने देश से Boarding Port तक निर्बाध रूप से पहुंचें।

यह कंपनी Marine और Offshore Industries को Travel और Logistics Services प्रदान करती है। कंपनी Crew Travel Management, Ticket Booking, Visa Assistance और Global Travel Coordination में विशेषज्ञता रखती है।

वित्तीय प्रदर्शन:

वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने कुल राजस्व 45.40 करोड़ रुपए और कर पश्चात शुद्ध लाभ 1.82 करोड़ रुपए दर्ज किया।

वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने कुल राजस्व 45.74 करोड़ रुपए और कर पश्चात शुद्ध लाभ 3.44 करोड़ रुपए अर्जित किया।

वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने कुल राजस्व 62.21 करोड़ रुपए और कर पश्चात शुद्ध लाभ 8.42 करोड़ रुपए दर्ज किया है।

वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने करीब 13.54 प्रतिशत का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन हासिल किया है।

IPO के संबंध में जानकारी:

‘फ्लाई-हाई मैरीटाइम ट्रेवल्स लिमिटेड’ का IPO BSE SME Platform पर आज खुलकर 3 सितंबर 2026 को बंद होगा।

कंपनी द्वारा 5 रुपए फेस वैल्यू के 51,60,000 Equity Shares को 102 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर करीब 52.63 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं।

इनमें से विक्रेता शेयरधारकों द्वारा Offer For Sale (OFS) के माध्यम से 9,99,600 Shares की बिक्री कर करीब 10.19 करोड़ रुपए हासिल किए जाएंगे।

IPO का Market Lot Size 1,200 Shares का है और Retail Investors को न्यूनतम दो Lots के लिए आवेदन करना होगा।

कंपनी के IPO का प्रबंधन प्रमुख Lead Manager कंपनी Corporate Makers Capital Limited द्वारा किया जा रहा है।

नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment