Saturday, October 17, 2026 |
Home Corporate WorldOrganic Recycling Systems की Subsidiary को BPCL से मिला 5वां बड़ा CBG Contract

Organic Recycling Systems की Subsidiary को BPCL से मिला 5वां बड़ा CBG Contract

Solapur Bioenergy Systems की BPCL से Order Book ₹350–500 करोड़ तक पहुंची, Bhilai में लगेगा Compressed Bio-Gas Plant

by Business Remedies
0 comments
Organic Recycling Systems subsidiary secures fifth large-scale CBG contract from BPCL

BPCL से मिला 5वां Large-Scale Contract
जयपुर। मुंबई आधारित Organic Recycling Systems Limited ने Share Markets को जानकारी दी है कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली Subsidiary Solapur Bioenergy Systems Private Limited ने Bharat Petroleum Corporation Limited (BPCL) से Compressed Bio-Gas (CBG) Project के लिए अपना 5वां Large-Scale EPCOM Contract हासिल किया है। इस Contract के बाद BPCL से कंपनी की कुल Order Book का मूल्य ₹350 करोड़ से ₹500 करोड़ के बीच पहुंच गया है।

Bhilai में स्थापित होगा CBG Plant
यह Project छत्तीसगढ़ के Bhilai में स्थापित किया जाएगा। प्रस्तावित CBG Plant Organic Municipal Solid Waste पर आधारित होगा। Project के जरिए शहरी जैविक कचरे को Compressed Bio-Gas में बदला जाएगा, जिससे Waste Management के साथ Renewable Energy Production को भी बढ़ावा मिलेगा।

Project की पूरी जिम्मेदारी कंपनी के पास
Contract के तहत कंपनी Project Management, Engineering, Procurement, Construction, Transportation, Installation, Testing, Statutory Approvals और Commissioning की जिम्मेदारी संभालेगी। इसके अलावा Performance Guarantee Testing भी Project Scope में शामिल है। कंपनी के Classification के अनुसार इस Large-Scale Order का व्यक्तिगत मूल्य ₹50 करोड़ से ₹100 करोड़ के बीच है।

Waste-to-Energy क्षमता को मिला बढ़ावा
कंपनी के CEO (Bioenergy) Pankaj Tanwar ने इसे महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह Contract Waste-to-Energy क्षेत्र में कंपनी की मजबूत Technical Capabilities और भारत के Sustainable Energy Goals को पूरा करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

2008 में हुई थी कंपनी की स्थापना
Organic Recycling Systems Limited की स्थापना 2008 में हुई थी। कंपनी Sustainable Waste Management और Value-Added Environmental Solutions के क्षेत्र में काम करती है। इसके प्रमुख Business Verticals में Project Development and Technology Licensing, Product Vertical, Consulting Vertical और O&M Vertical शामिल हैं। कंपनी IIT Mumbai, IIT Kharagpur, IIT Roorkee और University of Birmingham जैसे संस्थानों के साथ Environmental Technology और Research पर भी काम कर रही है।



You may also like

Leave a Comment