बढ़ते घाटे और कर्ज का दबाव
नई दिल्ली। Fashion platform Purple Style Labs का IPO सोमवार को Subscription के लिए खुल गया है। हालांकि कंपनी के IPO में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए लगातार बढ़ता घाटा, बढ़ता Borrowings और Womenswear से ज्यादा निर्भरता प्रमुख Risk Factors बनकर सामने आए हैं। कंपनी के Red Herring Prospectus (RHP) के अनुसार, Financial Year 2025-26 में कंपनी का Consolidated Loss बढ़कर 285.40 करोड़ रुपए हो गया, जो FY25 में 188.38 करोड़ रुपए और FY24 में 47.71 करोड़ रुपए था।
कर्ज में तेज बढ़ोतरी
कंपनी की Financial Position पर नजर डालें तो Total Borrowings में भी बड़ा उछाल देखने को मिला है। 31 मार्च 2026 तक कंपनी का कुल कर्ज बढ़कर 371.40 करोड़ रुपए पहुंच गया, जबकि FY25 में यह 112.79 करोड़ रुपए और FY24 में 116.33 करोड़ रुपए था।
Revenue बढ़ा लेकिन EBITDA में गिरावट
कंपनी का Total Income FY26 में बढ़कर 567.07 करोड़ रुपए हो गया, जो FY25 में 494 करोड़ रुपए था। हालांकि इस दौरान EBITDA घटकर 30.37 करोड़ रुपए रह गया, जबकि पिछले वर्ष यह 41.99 करोड़ रुपए था।
Womenswear बिजनेस पर निर्भरता बड़ी चुनौती
कंपनी के लिए एक बड़ा Risk यह भी है कि उसका बिजनेस Womenswear Segment पर काफी निर्भर है। FY26 में Pernia’s Pop-Up Shop के कुल GMV में Womenswear की हिस्सेदारी 77.7 प्रतिशत रही। Customer Preferences में बदलाव, Demand में कमी या Fashion Trends को समय पर समझने में असफलता कंपनी की Sales और Profitability को प्रभावित कर सकती है।
Brand Rights और Expansion से जुड़े जोखिम
कंपनी को Intellectual Property से जुड़े जोखिमों का भी सामना करना पड़ रहा है। Pernia Qureshi और Seller की ओर से Pernia’s Pop-Up Shop Brand से जुड़े कुछ Rights वाले Licence Agreement को समाप्त करने के लिए Notice मिला है। इसके अलावा New Stores, International Markets और Premium Brands में Expansion को लेकर Execution Risk भी मौजूद हैं।
680 करोड़ रुपए का IPO
Purple Style Labs का 680 करोड़ रुपए का IPO पूरी तरह Fresh Issue है, जिसमें 1.18 करोड़ Shares जारी किए जाएंगे। IPO का Price Band 546-575 रुपए प्रति Share तय किया गया है। यह Issue 2 सितंबर तक खुला रहेगा। कंपनी के Shares NSE और BSE पर List होने प्रस्तावित हैं और Tentative Listing Date 7 सितंबर तय की गई है।

