जयपुर | बिजनेस रेमेडीज
अहमदाबाद आधारित ‘Farm Peace Limited’ विशेषतौर पर Processed-Grade आलू की किस्मों पर केंद्रित Integrated Contract Farming कंपनी है। कंपनी अपनी बढ़ती Working Capital की ज़रूरतों, सामान्य Corporate उद्देश्यों और Issue से जुड़े खर्चों के लिए Fund जुटाने के मकसद से BSE SME प्लेटफार्म पर IPO ला रही है। बिजनेस रेमेडीज की टीम ने कंपनी के Prospectus से कंपनी की कारोबारी गतिविधियों के संबंध में जानकारी हासिल की है।
कारोबारी गतिविधियां: अक्टूबर 2021 में निगमित, ‘Farm Peace Limited’ एक Integrated Contract Farming कंपनी है और यह Santana, Frysona, Innovators, Lady Rosetta और Chipsona जैसी Processed-Grade आलू की किस्मों पर केंद्रित है। ये आलू French Fries, Chips और अन्य मूल्यवर्धित उत्पादों के लिए Processing कंपनियों को आपूर्ति किए जाते हैं।
“Farm Peace” ब्रांड के तहत काम करने वाली यह कंपनी गुजरात के किसानों के साथ मिलकर 100 फीसदी Buy-Back Model के माध्यम से काम करती है। यह प्रमाणित बीज, कृषि संबंधी सहायता, उर्वरक, कीटनाशक और Drip Irrigation जैसी आधुनिक कृषि तकनीकें प्रदान करती है ताकि किसानों को पैदावार बढ़ाने और जोखिम कम करने में मदद मिल सके। इसके बदले में, यह उन्हें पूर्व-निर्धारित कीमतों पर उनकी उपज खरीदने का आश्वासन देती है, जिससे उन्हें बाजार के उतार-चढ़ाव से सुरक्षा मिलती है। कंपनी किसानों को हर चरण जैसे Seed Selection, मिट्टी की तैयारी, Irrigation, Pest Management, कटाई और कटाई के बाद की देखभाल में सहयोग देती है। Cold Storage और तापमान नियंत्रित Logistics के ज़रिए कंपनी सुनिश्चित करती है कि गुणवत्तापूर्ण उपज बिना किसी नुकसान के Processor तक पहुंचे। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी मुख्य रूप से गुजरात के साबरकांठा, अरावली, मेहसाना और बनासकांठा जिलों में “Farm Peace” ब्रांड के तहत काम कर रही है, जहां वह 800 से अधिक किसानों के Network के साथ 5,660 एकड़ भूमि पर खेती करती है और 61,680 मीट्रिक टन आलू का उत्पादन करती है। Supply Chain को मजबूती देने के लिए कंपनी के पास 13000 मीट्रिक टन क्षमता के Cold Storage हैं।
वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 6,255.38 लाख रुपए का परिचालन से Revenue और 616.20 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 7,924.22 लाख रुपए का परिचालन से Revenue और 666.15 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2026 में, कंपनी ने 9,082.77 लाख रूपये परिचालन से Revenue कमाया और 752.87 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने करीब 8.29 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ Margin हासिल किया है।
प्रवर्तकों का अनुभव
39 वर्षीय संदीपकुमार नरसिंहभाई पटेल कंपनी के Board में प्रबंध निदेशक हैं। उन्होंने आनंद कृषि विश्वविद्यालय, गुजरात से Bachelor of Technology (Dairy Technology) और Master of Business Administration (International Agribusiness) की डिग्री प्राप्त की है। उन्हें कृषि प्रक्रिया, Contract Farming और Export में लगभग पंद्रह वर्षों का अनुभव है। कंपनी में शामिल होने से पहले, उन्होंने आनंद स्थित विद्या डेयरी में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं, जहां उन्होंने छात्र प्रशिक्षण, Project Management और Production क्षेत्रों में काम किया। उन्होंने डायवर्सी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में भी अनुभव प्राप्त किया, जहां उन्होंने एक क्षेत्र विशेषज्ञ के रूप में कार्य किया और Industry में अपनी विशेषज्ञता का विस्तार किया। वे एचक्यूब इम्पेक्स एलएलपी में Managing Partner के रूप में भी जुड़े रहे, जहां वे Finance और Operations के लिए जिम्मेदार थे। कंपनी में, वे कंपनी की योजना, Production और Operations के लिए जिम्मेदार हैं, Strategic Guidance प्रदान करते हैं, Compliance सुनिश्चित करते हैं और Business Development पहलों का समर्थन करते हैं।
56 वर्षीय सुधीर हरिभाई पटेल कंपनी के अध्यक्ष और Non-Executive Director हैं। उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और Institute of Chartered Accountants of India से लेखा तकनीशियन प्रमाणपत्र भी प्राप्त किया है। उन्हें Pharmaceuticals (Ayurvedic) और कृषि क्षेत्रों में लगभग तीन दशकों का अनुभव है। वे 1995 से श्री अक्षर फार्मास्यूटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड में Director के रूप में जुड़े हुए हैं और Strategic Investment Planning, Financial Operations को Optimize करने और कंपनी की समग्र Business Activities की देखरेख के लिए जिम्मेदार हैं। वे बी-राइट रियल एस्टेट लिमिटेड से भी जुड़े रहे हैं और कंपनी के लिए Strategic और Financial Decision Making में शामिल थे। वे एचक्यूब इम्पेक्स एलएलपी में Designated Partner के रूप में भी जुड़े हुए हैं, जहां वे Strategic Investments, Finance और Business Development को गति देने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए जिम्मेदार थे। कंपनी में, वे कंपनी की Strategy का मार्गदर्शन करने, Good Governance सुनिश्चित करने और Shareholders और Stakeholders के हितों का समर्थन करने में मदद करते हैं।
58 वर्षीय गिरीशभाई फलजीभाई पटेल कंपनी के Board में Non-Executive Director हैं। उन्होंने गुजरात विश्वविद्यालय से शिक्षा में स्नातक, वाणिज्य में स्नातक और वाणिज्य में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की है। उन्हें Pharmaceutical, इस्पात और कृषि उद्योगों में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत श्री सरदार वल्लभभाई पटेल रीजनल ऑयल सीड्स को-ऑपरेटिव यूनियन लिमिटेड से की, जहां उन्होंने Accounting Activities का प्रबंधन किया। दिसंबर 1998 से, वे श्री अक्षर फार्मास्युटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड के Director के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे कंपनी के Finance, Operations और Decision Making प्रक्रिया की देखरेख करते हैं। वे जनवरी 2012 से वीरेश्वर आयरन एंड स्टील प्राइवेट लिमिटेड में भी Director हैं, जहां वे कंपनी के समग्र Business Operations की देखरेख करते हैं। वे एचक्यूब इम्पेक्स एलएलपी में Partner और बाद में Designated Partner के रूप में भी जुड़े रहे, जहां वे Strategic Investment Finance के साथ-साथ Business Development को गति देने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए जिम्मेदार थे। कंपनी में, वे Board के निर्णयों में सहायता करते हैं, Performance की समीक्षा करते हैं, Leadership Development में सहयोग करते हैं और Governance एवं Growth को मजबूत करने में मदद करते हैं।
27 वर्षीय कंपनी प्रवर्तक कुलीन किरण पटेल कंपनी के Chief Financial Officer हैं। उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से Management Studies में स्नातक की डिग्री और लंदन के क्वीन मैरी विश्वविद्यालय से Entrepreneurship and Innovation में Science में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है। उन्हें Finance और Accounting के क्षेत्र में लगभग चार वर्षों का अनुभव है। कंपनी के साथ जुडऩे से पहले, उन्होंने श्री अक्षर फार्मास्युटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड में काम किया है।
आईपीओ के संबंध में जानकारी: ‘Farm Peace Limited’ का IPO BSE SME प्लेटफार्म पर 1 सितंबर को खुलकर 3 सितंबर 2026 को बंद होगा। कंपनी द्वारा 10 रुपए Face Value के 54,24,000 Equity Shares 59 रुपए प्रति Share के भाव पर जारी कर करीब 32 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। IPO का Lot Size 4,000 Equity Shares का है और इसके बाद 2,000 Equity Shares के गुणकों में आवेदन किया जा सकता है। कंपनी के IPO का प्रबंधन प्रमुख Lead Manager कंपनी सोक्राडामस कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।

