2030 तक 5 अरब डॉलर Trade का लक्ष्य, Strategic Partnership को मिलेगा विस्तार
Uranium की दीर्घकालिक Supply पर दोनों देशों के बीच सकारात्मक बातचीत हुई
Minerals, Pharma, Agriculture और Textile क्षेत्र में Cooperation बढ़ाने पर जोर
नई दिल्ली | बीआर न्यूज नेटवर्क
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की Uzbekistan यात्रा के दौरान India और Uzbekistan ने Economic एवं Strategic Relations को नई दिशा देने की दिशा में महत्वपूर्ण फैसले किए। विदेश सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज के अनुसार, दोनों देशों ने 2030 तक द्विपक्षीय Trade को मौजूदा करीब 1 अरब डॉलर से बढ़ाकर 5 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है। इसके साथ ही India को Uranium की दीर्घकालिक Supply को लेकर भी सकारात्मक बातचीत हुई।
5 अरब डॉलर Trade का लक्ष्य
India और Uzbekistan के बीच मौजूदा द्विपक्षीय Trade करीब 1 अरब डॉलर है। दोनों देशों के नेताओं ने इसे 2030 तक बढ़ाकर 5 अरब डॉलर करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है। इसके लिए Mineral Resources, Textile, Healthcare, Pharmaceuticals, Agriculture और Food Processing जैसे क्षेत्रों में Economic Cooperation बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।
Uranium Supply पर बनी सहमति की दिशा
India और Uzbekistan के बीच Uranium की दीर्घकालिक Supply के लिए व्यवस्था को लेकर सकारात्मक बातचीत हुई। यह Cooperation India की दीर्घकालिक Energy जरूरतों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों पक्ष इस क्षेत्र में आगे Cooperation बढ़ाने की दिशा में काम करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी को मिला सर्वोच्च राजकीय सम्मान
Uzbekistan यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सबसे बड़े राजकीय सम्मान ‘Order of Friendship of the Highest Degree’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान India-Uzbekistan Relations को मजबूत करने में प्रधानमंत्री मोदी के योगदान और Uzbekistan द्वारा India के साथ रिश्तों को दी जा रही प्राथमिकता को दर्शाता है।
विदेश मंत्रियों के स्तर पर बनेगा नया तंत्र
दोनों देशों ने Partnership के विभिन्न क्षेत्रों में हुए समझौतों और पहलों पर आगे काम करने के लिए विदेश मंत्रियों के स्तर पर एक विशेष व्यवस्था बनाने पर सहमति जताई है। इसका उद्देश्य Bilateral Cooperation की नियमित समीक्षा करना और नई पहलों को आगे बढ़ाना है।
Strategic Partnership को विस्तार देने पर जोर
India और Uzbekistan ने Education, Trade एवं Commerce, Culture, Traditional Medicine, Environment और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने सहित कई क्षेत्रों में Cooperation मजबूत करने पर जोर दिया। Mining और Uranium के साथ Economic Cooperation के विस्तार से दोनों देशों के संबंधों को व्यापक Strategic Partnership की ओर ले जाने के लिए मजबूत आधार तैयार होने की उम्मीद है।

