EV और PHEV दोनों Powertrain विकल्पों में पेश
ADAPT Platform और Multi New Energy Vehicle Platform पर आधारित
Intelligent तकनीक, सुरक्षा और Electrified Performance का संगम
मुंबई । JSW MG Motor India ने आज Hector Tomahawk का अनावरण किया। यह ADAPT यानी Advanced Drive Architecture Platform Technology और भारत के पहले Multi New Energy Vehicle (NEV) Platform पर Engineer किया गया पहला उत्पाद है। यह Intelligent तकनीक, प्रीमियम आराम, उन्नत सुरक्षा और Electrified Performance का बेजोड़ संगम है। MG Hector Tomahawk को Electric Vehicle (EV) और Plug-in Hybrid Electric Vehicle (PHEV) दोनों Powertrain विकल्पों के साथ पेश किया गया है।
- EV और PHEV विकल्पों के साथ Hector Tomahawk लॉन्च
EV के लिए 13.99 लाख रुपये और PHEV के लिए 21.79 लाख रुपये के Introductory Battery-as-a-Service (BaaS) मूल्य पर शुरू होने वाला Hector Tomahawk, MG के NEV Portfolio का विस्तार है। यह ग्राहकों को अपनी जरूरतों के अनुसार Powertrain चुनने की स्वतंत्रता देगा। साथ ही यह आधुनिक SUV की अपेक्षाओं के अनुरूप स्थान, सुरक्षा और Connected Technology उपलब्ध कराएगा। - ADAPT Platform पर आधारित कंपनी का पहला उत्पाद
Hector Tomahawk भारत के पहले Multi New Energy Vehicle (NEV) Platform और ADAPT यानी Advanced Drive Architecture Platform Technology पर विकसित किया गया पहला उत्पाद है। यह Platform MG के भविष्य के Mobility Solutions और नई पीढ़ी के Electrified Vehicle Portfolio के लिए आधार का काम करेगा। - Sustainable Mobility को बढ़ावा देने की पहल
JSW MG Motor India के निदेशक पार्थ जिंदल ने कहा, “Hector Tomahawk भारत में एक Sustainable Mobility Ecosystem के निर्माण की हमारी यात्रा में एक अहम मील का पत्थर है। हम भारतीय उपभोक्ताओं के लिए दुनिया की सर्वोत्तम उपलब्ध तकनीकों और पर्यावरणीय दृष्टि से जिम्मेदार समाधान लाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। साथ ही देश में स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहे हैं।
Hector Tomahawk EV और Hector Tomahawk PHEV, भारत की पहली Plug-in Hybrid Electric Vehicle (PHEV) की शुरुआत को दर्शाते हैं। यह नई पीढ़ी के Mobility Solutions का विविध Portfolio पेश करने की हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है, जो ग्राहकों की बदलती जरूरतों और Driving Pattern को पूरा करेगा।”
- ग्राहकों को जरूरत के अनुसार Mobility Solutions देने पर फोकस
अनुराग मेहरोत्रा, प्रबंध निदेशक, JSW MG Motor India ने कहा, “Mobility का भविष्य केवल एक तकनीकी समाधान द्वारा परिभाषित नहीं किया जाएगा, बल्कि ग्राहकों को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप मार्ग चुनने की स्वतंत्रता प्रदान करके किया जाएगा।
हमने हाल ही में भारत का पहला Multi New Energy Vehicle Platform – ADAPT को हमारे उत्पादों की अगली पीढ़ी के लिए आधार के रूप में पेश किया है। आज Hector Tomahawk उस नजरिए को साकार करने वाली पहली SUV बन गई है।
EV और Plug-in Hybrid दोनों तकनीकों की पेशकश करके, हम Sustainable Mobility को अधिक सुलभ बना रहे हैं और भारतीय उपभोक्ताओं की विविध आवश्यकताओं को पूरा कर रहे हैं। Hector Tomahawk Intelligent तकनीक, उन्नत सुरक्षा, प्रीमियम आराम और Electrified Performance का संगम है। यह तेजी से विकसित हो रहे Automotive परिदृश्य के लिए Future Ready Products को विकसित करने की हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।”

