Thursday, August 27, 2026 |
Home Corporate WorldPurple Style Labs Limited का IPO 31 अगस्त 2026 को खुलेगा

Purple Style Labs Limited का IPO 31 अगस्त 2026 को खुलेगा

by Business Remedies
0 comments

Issue का Price Band ₹546 से ₹575 प्रति Equity Share तय

Purple Style Labs Limited (“Company”) अपने Equity Shares के Initial Public Offering (IPO) के लिए Bid/Offer सोमवार, 31 अगस्त 2026 को खोलेगी।

Issue का Price Band ₹546 से ₹575 प्रति Equity Share तय किया गया है। Investor न्यूनतम 26 Equity Shares के लिए Bid लगा सकेंगे और इसके बाद 26 Shares के गुणक में Bid लगाई जा सकेगी। इसे न्यूनतम Bid Lot कहा जाएगा।

Anchor Investors के लिए Bid की तारीख शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 होगी, जबकि आम Investors के लिए IPO सोमवार, 31 अगस्त 2026 को खुलेगा। यह Issue पूरी तरह Fresh Issue है, जिसके तहत ₹10 Face Value वाले Equity Shares जारी कर अधिकतम ₹680 करोड़ जुटाए जाएंगे।

24 अगस्त 2026 के Red Herring Prospectus (RHP) और 25 अगस्त 2026 को जारी Correction के आधार पर जारी होने वाले Equity Shares को Stock Exchanges पर List करने का प्रस्ताव है। इस Issue के लिए NSE को नामित Stock Exchange बनाया गया है।

Axis Capital Limited और IIFL Capital Services Limited (पूर्व नाम IIFL Securities Limited) इस Issue के Book Running Lead Managers हैं।

 

 



You may also like

Leave a Comment