Friday, August 21, 2026 |
Home Corporate WorldRaghav Productivity Solutions Private Limited को silica ramming mass की packaging के लिए quartz processing से संबंधित product के लिए दो patents मिले

Raghav Productivity Solutions Private Limited को silica ramming mass की packaging के लिए quartz processing से संबंधित product के लिए दो patents मिले

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। विश्व की सबसे बड़ी silica ramming mass निर्माता company Raghav Productivity Enhancers Limited ने share markets को सूचित किया है कि company की पूर्ण स्वामित्व वाली subsidiary Raghav Productivity Solutions Private Limited को अधिनियम, 1970 के प्रावधानों के अनुसार 18 अगस्त, 2026 को भारत सरकार के Patent Office द्वारा patent number: 599582 के अनुसार invention का title: End-of-Line Bagging, Sealing and Moisture Protection के लिए दो patents प्रदान किए गए हैं।

दोनों patents 13 दिसंबर, 2025 को application filing की date से 20 वर्षों की अवधि के लिए प्रदान किए गए हैं। Patent invention अन्य applications के साथ-साथ silica ramming mass की packaging के लिए quartz processing से संबंधित हैं।

कारोबारी गतिविधियां:

Raghav Productivity Enhancers Limited विश्व की सबसे बड़ी silica ramming mass निर्माता company है।

RPEL राजस्थान के निवाई में स्थित अपनी अत्याधुनिक manufacturing facilities का संचालन करती है, जिसमें patent technology का उपयोग किया जाता है। company की कुल installed capacity 414,000 metric ton प्रति वर्ष (अक्टूबर 2026 तक 534,000 metric ton प्रति वर्ष तक expanded) है।

company विश्व भर के 39 से अधिक देशों और भारत के 28 राज्यों में export करती है। यह silica ramming mass industry में geographical barriers को सफलतापूर्वक पार करने वाली एकमात्र manufacturer company है। Silica ramming mass एक refractory material है जिसका उपयोग induction furnace में किया जाता है और यह secondary steel plants, foundries और casting units में प्रमुखता से उपयोग किया जाता है।



You may also like

Leave a Comment