Thursday, August 20, 2026 |
Home Business RemediesManagement के विद्यार्थियों से साझा की Startup Journey

Management के विद्यार्थियों से साझा की Startup Journey

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। वैश्विक पर्यावरण संरक्षण और गौसंवर्धन के हितार्थ कार्य करते हुए Dr. Sitaram Gupta, Founder, Gaumaya प्रतिवर्ष विभिन्न Universities के नव प्रवेशित विद्यार्थियों के Interaction Program के तहत अपनी Startup Journey साझा करते हुए उन्हें Entrepreneurship के गुर सिखाते हैं।

इसी कड़ी के अंतर्गत इस बार Poddar Institute of Management के विद्यार्थियों के साथ MNIT के MIIC परिसर में आयोजित Interaction Program के तहत अपनी Startup Journey साझा की। इस बारे में बात करते हुए Dr. Gupta ने बताया कि आज की जीनियस पीढ़ी के साथ Interaction Program बहुत रोचक रहा। इसके तहत उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि Personality, जिसे व्यक्तित्व कहा जाता है, पांच प्रकार के ‘व’ से मिलकर बनती है, जिसमें वय अर्थात उम्र, वपू अर्थात शारीरिक गठन, वस्त्र अर्थात कपड़े, विद्या अर्थात ज्ञान और वाणी अर्थात बोलने की कला शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि इन सभी का अपना-अपना महत्व है तथा जब यह पांचों Perfection के साथ किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व में समाहित हो जाते हैं तो वह अपने आप में एक Perfect Personality बन जाता है।

आगे उन्होंने विद्यार्थियों से चर्चा करते हुए बताया कि जीवन में कभी भी नौकरी नहीं करें या नौकरी देने वाले भी न बनें, अपितु ऐसे Entrepreneur बनें, जो और लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाएं तथा सभी को जीवन में आगे बढ़ने का मौका प्रदान करें।



You may also like

Leave a Comment