सरकार ने जारी की नई List
New Delhi में Department of Defence Production ने छठी Positive Indigenisation List अधिसूचित की है। इसमें 405 रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण Defence Items शामिल हैं, जिनकी अनुमानित Business क्षमता करीब Rs 3,070 करोड़ है। Defence Ministry के अनुसार इस कदम का उद्देश्य घरेलू Manufacturing को मजबूत करना और Defence Imports पर निर्भरता कम करना है।
Coast Guard और Defence PSUs के Items शामिल
नई List में line replaceable units, sub-systems, sub-assemblies, spares, components और raw materials शामिल किए गए हैं। कुल 405 Items में से 16 Indian Coast Guard और 389 Defence Public Sector Undertakings से जुड़े हैं।
Helicopter से Fighter Aircraft तक दायरा
List में Advanced Light Helicopter, Light Utility Helicopter, Su-30MKI, Light Combat Aircraft और Indian Air Force के AL-31FP Engine से संबंधित Items शामिल हैं। वहीं Indian Army के T-72, T-90 और BMP-II जैसे armoured platforms के Components को भी इसमें जगह मिली है।
Missile और Defence Electronics पर भी जोर
Konkurs-M, Invar और MRSAM जैसे missile systems के साथ radars, sonars, fire control systems, satellite communication systems और high explosive anti-tank ammunition से जुड़े महत्वपूर्ण Items भी नई List का हिस्सा हैं।
SRIJAN Portal से मिलेगा Industry को अवसर
सभी Items की जानकारी और उनकी Indigenisation Timeline SRIJAN Portal पर उपलब्ध है। सफल indigenous development के बाद इनकी खरीद Indian Industry से की जाएगी। Defence PSUs और Indian Coast Guard ‘Make’ procedure तथा in-house development के जरिए Industry, खासकर MSMEs की भागीदारी बढ़ाएंगे।
अब तक 15,700 से ज्यादा Items हुए Indigenous
SRIJAN Defence Portal अगस्त 2020 में शुरू हुआ था। जून 2026 तक 33,000 से अधिक Defence Items Indigenisation के लिए पेश किए जा चुके हैं। इनमें पहली पांच Positive Indigenisation Lists के 5,012 Items शामिल हैं। अब तक 15,700 से ज्यादा Items का सफल Indigenisation हुआ है, जिससे करीब Rs 9,000 करोड़ के Imports का विकल्प तैयार हुआ। मार्च 2026 तक Defence PSUs ने domestic vendors को करीब Rs 10,000 करोड़ के Procurement Orders भी दिए हैं।

