Friday, August 7, 2026 |
Home Business RemediesJuly में वाहनों की Retail बिक्री ने बनाया Record

July में वाहनों की Retail बिक्री ने बनाया Record

by Business Remedies
0 comments

25.91 लाख वाहनों की हुई बिक्री, सभी श्रेणियों ने दर्ज की अब तक की सबसे बड़ी जुलाई बिक्री
नई दिल्ली | बीआर न्यूज नेटवर्क
भारतीय ऑटो रिटेल इंडस्ट्री में पहली बार प्रत्येक वाहन श्रेणी ने जुलाई में अपना अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन दर्ज किया। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन्स (फाडा) के अनुसार, जुलाई में देशभर में कुल 25,91,138 वाहनों की बिक्री हुई, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 25.89 प्रतिशत अधिक है। फाडा के मुताबिक, कोविड प्रभावित वर्षों को छोडक़र यह जुलाई महीने का अब तक का सबसे बेहतर प्रदर्शन रहा। खास बात यह रही कि पहली बार सभी वाहन श्रेणियों ने जुलाई में रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की।
दोपहिया वाहनों की बिक्री 18 लाख के पार
जुलाई में दोपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री 18,18,289 यूनिट रही, जिसमें सालाना आधार पर 28.25 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। यह पहली बार है जब जुलाई महीने में दोपहिया वाहनों की बिक्री 18 लाख यूनिट के आंकड़े को पार कर गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिक्री 28.59 प्रतिशत और शहरी क्षेत्रों में 27.86 प्रतिशत बढ़ी, जिससे देशभर में मांग मजबूत बनी रही।
यात्री वाहनों की बिक्री ने छुआ नया स्तर
यात्री वाहनों (पीवी) की जुलाई में खुदरा बिक्री 4,16,555 यूनिट रही, जो पिछले साल की तुलना में 19.13 प्रतिशत अधिक है। पहली बार जुलाई महीने में यात्री वाहनों की बिक्री 4 लाख यूनिट से ऊपर पहुंची। ग्रामीण क्षेत्रों में पीवी बिक्री में 24.72 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि शहरी क्षेत्रों में 15.76 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
कमर्शियल वाहनों की बिक्री मेंभी रिकॉर्ड तेजी
कमर्शियल व्हीकल की खुदरा बिक्री जुलाई में 99,666 यूनिट रही, जो सालाना आधार पर 24.04 प्रतिशत अधिक है। यह जुलाई महीने की अब तक की सबसे अधिक बिक्री है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस सेगमेंट की बिक्री 29.37 प्रतिशत बढ़ी, जबकि शहरी क्षेत्रों में 19.36 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
इलेक्ट्रिक वाहनों और थ्री-व्हीलर की मांग बढ़ी
जुलाई में थ्री-व्हीलर की बिक्री 1,33,778 यूनिट रही, जिसमें 16.16 प्रतिशत की सालाना वृद्धि हुई। इस श्रेणी में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी 65.08 प्रतिशत रही। ईंधन विकल्पों को लेकर ग्राहकों की बदलती पसंद के कारण सीएनजी, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में तेजी देखी गई।
ट्रैक्टर बिक्री में 28 प्रतिशत की उछाल
कृषि क्षेत्र में मजबूती के चलते जुलाई में ट्रैक्टर बिक्री 1,17,349 यूनिट रही, जो सालाना आधार पर 28.10 प्रतिशत अधिक है। ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रैक्टर बिक्री 28.83 प्रतिशत बढ़ी, जो खरीफ फसल की बुआई और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार को दर्शाती है। फाडा के अनुसार, नई गाडय़िों की लॉन्चिंग, आकर्षक योजनाओं और जीएसटी 2.0 के तहत कीमतों में राहत ने बिक्री बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई।



You may also like

Leave a Comment