IPO की समयसीमा
जयपुर। महाराष्ट्र के औरंगाबाद स्थित LAPL Automotive Limited का IPO आज, 6 अगस्त 2026 को खुलने जा रहा है। Investors कंपनी के Public Issue में 10 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। कंपनी का IPO BSE SME Platform पर सूचीबद्ध होने के लिए लाया जा रहा है।
₹32 करोड़ जुटाएगी कंपनी
कंपनी Book Built Issue के माध्यम से 10 रुपये Face Value वाले अधिकतम 34,46,400 Equity Shares जारी करेगी। IPO का Price Band 88 से 94 रुपये प्रति Share निर्धारित किया गया है। ऊपरी Price Band के आधार पर कंपनी का लक्ष्य करीब 32 करोड़ रुपये जुटाना है।
Retail Investors के लिए Lot Size
IPO का Market Lot Size 1,200 Shares रखा गया है। Retail Investors को न्यूनतम दो Lots यानी 2,400 Shares के लिए आवेदन करना होगा। Issue का प्रबंधन Lead Manager GYR Capital Advisors Private Limited द्वारा किया जा रहा है।
राशि का यहां होगा इस्तेमाल
IPO से प्राप्त राशि का उपयोग महाराष्ट्र के औरंगाबाद स्थित AURIC City में अतिरिक्त Manufacturing Unit स्थापित करने, Capital Expenditure जरूरतों को पूरा करने और कंपनी के कुछ बकाया Secured Loans के पूर्ण या आंशिक पुनर्भुगतान में किया जाएगा। शेष राशि का इस्तेमाल General Corporate Purposes के लिए होगा।
Automotive Lighting में विशेषज्ञता
वर्ष 2004 में स्थापित LAPL Automotive Limited विभिन्न Automotive Components और Accessories Equipment की Design, Manufacturing और Supply करती है। कंपनी विशेष रूप से Automotive Lighting और Signaling Products के निर्माण में विशेषज्ञता रखती है। कंपनी अपने “LAPL” Brand के तहत ODM और OBM मॉडल पर काम करती है।
मुनाफे में मजबूत बढ़ोतरी
वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने 9,431.54 लाख रुपये का Revenue और 862.69 लाख रुपये का Net Profit दर्ज किया। वित्त वर्ष 2025 में Revenue 6,707.28 लाख रुपये और Net Profit 503.45 लाख रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का Net Profit Margin करीब 9.14 प्रतिशत रहा।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से है। यह किसी भी प्रकार की Investment Advice नहीं है।

