‘जी. वी. इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड’ का आईपीओ खुलेगा आज
निवेशक 4 अगस्त 2026 तक कर सकेंगें कंपनी के आईपीओ में आवेदन
जयपुर | बिजनेस रेमेडीज
मुंबई आधरित ‘जी. वी. इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड’ इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन इंफ्रास्ट्रक्चर सेवा प्रदाता कंपनी है। कंपनी द्वारा लिए गए कुछ ऋणों के एक हिस्से का पुनर्भुगतान करने, कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं का वित्तपोषण करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर ४ अगस्त २०२६ को होगा बंद।
कारोबारी गतिविधियां: 1985 में निगमित, जी. वी. इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन इंफ्रास्ट्रक्चर सेवा प्रदाता कंपनी है और यह मुख्य रूप से भारत की इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों को संचालन, रखरखाव और सहायता सेवाएं प्रदान करता है। कंपनी तीन व्यावसायिक क्षेत्रों जैसे नेटवर्क संचालन एवं रखरखाव (“ओ एंड एम”) सेवाएं, इलेक्ट्रिसिटी इंफ्रास्ट्रक्चर एवं नेटवर्क विकास कार्य और मीटरिंग एवं मीटर प्रबंधन सेवाएं में कार्यरत है। कंपनी 33 केवी, 11 केवी और एलटी नेटवर्क सहित विभिन्न वोल्टेज स्तरों पर विद्युत वितरण प्रणालियों के रखरखाव और संचालन में सहायता प्रदान करती है। यह 33/11 केवी सबस्टेशनों के लिए संचालन एवं रखरखाव सेवाएं प्रदान करती है और लाइन रखरखाव, नेटवर्क निरीक्षण और दोष निवारण जैसे फील्ड कार्यों के लिए तकनीकी कर्मचारियों को तैनात करती है।
वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 11,203.17 लाख रुपए का कुल राजस्व और 280.32 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 13,135.60 लाख रुपए का कुल राजस्व और 466.08 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने 15,666.10 लाख रुपए का कुल राजस्व और 1,046.57 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने करीब 6.68 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है।
आईपीओ के संबंध में जानकारी: ‘जी. वी. इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड’ का आईपीओ बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर आज खुलकर 4 अगस्त 2026 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेसवैल्यू के 32,50,000 इक्विटी शेयर 123 से 130 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 42 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। आईपीओ को मार्केट लॉट साइज 1000 शेयरों का है और रिटेल निवेशकों को दो लॉट के लिए आवेदन करना होगा। कंपनी के आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी सेरेन कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश
सलाह नहीं है।

