केंद्रीय मंत्रियों ने 12 वें International Yoga Day के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी से योग को अपने जीवन का नियमित हिस्सा बनाने का आह्वान किया। मंत्रियों ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। उन्होंने लोगों से अपील की कि योग को केवल एक दिन का आयोजन न मानें, बल्कि 21 June से इसे पूरे 365 दिनों की दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति की ऐसी अमूल्य देन है, जो व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक प्रतिदिन योग को अपनाए, तो देश को अधिक स्वस्थ, ऊर्जावान और सकारात्मक बनाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से रोगमुक्त भारत के निर्माण में योग को एक जनआंदोलन बनाने की अपील की।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने असम के गुवाहाटी स्थित ब्रह्मपुत्र रिवरफ्रंट पर आयोजित 12वें International Yoga Day कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि इस वर्ष की थीम “Yoga For Healthy Ageing” है, जिसका उद्देश्य हर आयु वर्ग के लोगों के लिए योग के महत्व को रेखांकित करना है। उन्होंने कहा कि योग केवल जीवन की अवधि बढ़ाने का माध्यम नहीं है, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की अवधि को भी बढ़ाने में सहायक है।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि Yoga आज पूरी दुनिया को जोड़ने वाला माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि योग ने भारत की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक स्तर पर नई प्रतिष्ठा दिलाई है और करोड़ों लोग इसे स्वस्थ जीवनशैली के रूप में अपना रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि योग भारत की उस अनमोल विरासत का प्रतीक है, जो शरीर, मन और आत्मा को एक सूत्र में जोड़ता है। उन्होंने 12वें International Yoga Day की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग एक वैश्विक जनआंदोलन के रूप में स्थापित हुआ है। इससे भारत की सांस्कृतिक चेतना को विश्व स्तर पर नई पहचान मिली है। उन्होंने सभी नागरिकों से “Yoga For Healthy Longevity” के संकल्प के साथ स्वस्थ, सक्षम और 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया। उनका कहना था कि यदि योग को प्रत्येक परिवार की दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाया जाए, तो आने वाली पीढ़ियां अधिक स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक जीवन जी सकेंगी।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता स्थित ऐतिहासिक रेड रोड पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में 12वें International Yoga Day समारोह का नेतृत्व किया। “Yoga For Healthy Ageing” थीम के तहत उन्होंने हजारों प्रतिभागियों के साथ Common Yoga Protocol का अभ्यास किया। वहीं देशभर में लाखों लोगों ने विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेकर योग दिवस मनाया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि हिमालय से लेकर हिंद महासागर तक और बंगाल से सौराष्ट्र तक पूरा देश योग की ऊर्जा और उत्साह से सराबोर दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि योग आज केवल भारत की परंपरा नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के स्वास्थ्य, संतुलन और शांति का माध्यम बन चुका है। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रतिदिन योग करने का संकल्प लेने और इसे जीवनभर अपनाने की अपील की।

