Bengaluru | बिजनेस रेमेडीज | TVS Motor Company (TVSM) ने बताया कि कंपनी ने भारत के सबसे तेज 100 मीटर स्प्रिंटर, Gurindervir Singh को उनकी उपलब्धियों के सम्मान में TVS Apache RTR 310 सौंपी जो TVS Apache की सबसे फास्ट स्ट्रीट परफोर्मेन्स मोटरसाइकल है।
भारत के सबसे फास्ट एथलीट और सबसे फास्ट TVS Apache का यह मिलन एक खास जुनून का जश्न है – एक जुनून जो बिना रूके और बिना किसी समझौते के स्पीड बनाए रखने की चाहत को दर्शता है। 90 देशों में जोश से भरपूर 65 लाख से अधिक ग्राहकों की ग्लोबल कम्युनिटी को आगे बढ़ाते हुए, TVS Apache दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ने वाले मोटरसाइकल ब्रांड्स में से एक के रूप में अपनी स्थिति मजबूत बना रही है। स्पीड, सटीकता और फुर्ती के प्रति अटूट जुनून के साथ बनी TVS Apache ने नई पीढ़ी के राइडरों के लिए परफॉर्मेंस की सीमाओं को लगातार नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया है। इस दृष्टिकोण के केंद्र में है TVS Apache RTR 310, जो TVS Apache के DNA की प्रीमियम अभिव्यक्ति है। इसे उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो परफॉर्मेंस के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहते और अपनी सीमाओं को पार करने का जुनून रखते हैं।
हाल ही में, Gurindervir Singh ने Federation Cup में पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में 10.09 सेकंड का ऐतिहासिक समय दर्ज कर भारतीय स्प्रिंटिंग को एक नई पहचान दी और स्पीड का एक नया राष्ट्रीय बेंचमार्क स्थापित किया। यह साझेदारी दो ऐसी ताकतों को एक साथ लाती है जो एक ही भावना से प्रेरित हैं – तेज, बेहतर और उससे भी आगे बढ़ने की चाह।
इस अवसर पर Vimal Sumbly, Head Business- Premium, TVS Motor Company ने कहा, ‘‘TVS Apache RTR 310 सेगमेन्ट में पहली बार पेश किए गए फीचर्स के साथ शानदार परफोर्मेन्स का अनुभव देती है। अपने बोल्ड स्ट्रीटफाइटर डिजाइन, लाईटवेट आर्किटेक्चर और फुर्तीले हैण्डलिंग कैरेक्टर्स के साथ इसे सटीकता से डिजाइन किया गया है। 1982 से TVS Racing में चार दशकों की विरासत के साथ TVS Apache स्पीड एवं परफोर्मेन्स आधारित इनोवेशन को नया आयाम दे रही है। वहीं भारत के सबसे तेज एथलीट Gurindervir Singh भी इसी दृष्टिकोण की अभिव्यक्ति करते हैं। उनकी अपनी खुद की सीमाओं को पार करने की प्रतिबद्धता के साथ, यह एसोसिएशन से कहीं बढ़कर है- जो स्पीड की दुनिया के दो दिग्गजों का मिलन है, जो सबसे आगे रहने की अटूट चाहत से जुड़ा है।’’
इस अवसर पर आभार व्यक्त करते हुए Gurindervir Singh ने कहा, ‘‘मेरे लिए गर्व की बात है कि मुझे एक ऐसे ब्राण्ड द्वारा TVS Apache RTR 310 से सम्मानित किया गया है, जो परफोर्मेन्स एवं उत्कृष्टता की अभिव्यक्ति करता है। TVS Apache RTR 310 एक ऐसी मशीन है जो ट्रैक पर मेरी हर चाहत- स्पीड, सटीकता और और तेजी से आगे बढ़ने के जज़्बे – को बखूबी दर्शाती है। यह पहचान मुझे अपनी सीमाओं को पार करने और नए मुकाम हासिल करने के लिए प्रेरित करती है, साथ ही विश्वस्तरीय मंच पर गर्व के साथ भारत का प्रतिनिधित्व करने का हौसला देती है।
TVS Apache उन लोगों को प्रोत्साहित करना जारी रखेगी जो ब्रांड के रेसिंग DNA को दर्शाते हैं और स्पीड, सटीकता और तरक्की के लिए इसके जुनून को साझा करते हैं।

