PhonePe ने घोषणा की है कि 29 अप्रैल, 2026 तक उसके प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर्ड यूजर्स की कुल संख्या 700 मिलियन (70 करोड़) के ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर लिया है। यह उपलब्धि भारत में PhonePe की व्यापक पहुंच और इसके डिजिटल प्लेटफॉर्म द्वारा प्रदान की जाने वाली पेमेंट्स और फाइनेंशियल सर्विसेज की विशाल रेंज को दिखता है। यह कंपनी की लगातार हो रही ग्रोथ को भी दिखाता है, जो ग्राहकों के बढ़ते भरोसे, बाज़ार में सबसे आगे रहने वाले डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और भरोसेमंद व आसान डिजिटल पेमेंट अनुभव बनाने पर लगातार ध्यान देने कारण संभव हुआ है।
इस उपलब्धि पर बात करते हुए, PhonePe के संस्थापक और सीईओ Sameer Nigam ने कहा, “अब तक 700 मिलियन रजिस्टर्ड यूज़र्स का आंकड़ा पार करना हमारी यात्रा का एक अहम पड़ाव है और यह उस भरोसे को दिखाता है जो पूरे देश के यूज़र्स ने हम पर जताया है। हमारे लिए समान रूप से उत्साहजनक बात वह गति है जिससे हम आज बढ़ रहे हैं, जो रोजमर्रा की जिंदगी में डिजिटल पेमेंट्स की बढ़ती अहमियत को दर्शाती है। जैसे-जैसे हम आगे बढ़ रहे हैं, हमारा ध्यान ऐसे प्रोडक्ट्स बनाने पर केंद्रित है जो सुरक्षित और सभी के लिए आसान हों, साथ ही हम भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था में अपना निरंतर योगदान देते रहें।
इस सफर में जो बात सबसे अलग है, वह न केवल इसकी विशालता है, बल्कि विकास की गति भी है। PhonePe को अपने पहले 1 मिलियन यूजर्स तक पहुँचने में 136 दिन लगे थे, और अब यह उपलब्धि हर 6 दिन में हासिल की जा रही है। वित्त वर्ष 2023 से वित्त वर्ष 2025 तक, कंपनी ने 56.25 प्रतिशत की निरंतर कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (सीएजीआर) बनाए रखी है, जो यह साबित करता है कि इतने बड़े स्तर पर पहुँचने के बाद भी PhonePe की तरक्की की रफ़्तार लगातार और मज़बूत बनी हुई है।
PhonePe की इस वृद्धि को एक सहज और सुरक्षित वित्तीय सेवा इकोसिस्टम बनाने की उसकी प्रतिबद्धता ने गति दी है। गति, विश्वसनीयता और यूज़र-केंद्रित डिज़ाइन पर विशेष जोर देते हुए, यह प्लेटफॉर्म तेज़ी से डिजिटल होते भारत की ज़रूरतों के अनुरूप लगातार विकसित हो रहा है।
चूँकि भारत के डिजिटल इकोसिस्टम को अपनाए जाने की दर लगातार बढ़ रही है, PhonePe अपनी सेवाओं का बढ़ाने और भारतीयों के लिए कई ‘जनसंख्या-स्तर’ के डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार करने में निवेश करने का इरादा रखता है।

