नई दिल्ली। नई दिल्ली आधारित Maxvolt Energy Industries Limited विभिन्न रेंज में लिथियम-आयन बैटरी के निर्माण व्यवसाय में कार्यरत प्रमुख कंपनी है। कंपनी ने
ने Foundation for Innovation and Technology Transfer (FITT), IIT Delhi के साथ एक समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए हैं।
समझौता ज्ञापन में बैटरी प्रौद्योगिकियों और बैटरी प्रबंधन प्रणालियों (BMS) में संबंधित अनुसंधान, विकास, परामर्श, परीक्षण, सत्यापन और तकनीकी सलाह के क्षेत्र में सहयोग शामिल हैं।
कारोबारी गतिविधियां : वर्ष 2019 में स्थापित, Maxvolt Energy Industries Limited मुख्य रूप से विविध बिक्री और वितरण नेटवर्क मिश्रण के माध्यम से आपूर्ति की जाने वाली विभिन्न रेंज की लिथियम-आयन बैटरी के निर्माण के व्यवसाय में संलग्न है। कंपनी ब्रांडनेम “Maxvolt Energy” के तहत अधिकृत डीलर एवं वितरक और OEM को उत्पादों की आपूर्ति करती है और ये उत्पाद व्यापक रूप से इलेक्ट्रिक वाहनों (यानी, e-scooter, e-rickshaw, e-cycle), ऊर्जा भंडारण और इलेक्ट्रॉनिक्स gadgets आदि में उपयोग किए जाते हैं।
कंपनी विभिन्न उद्योगों के निर्माताओं की आवश्यकता के अनुसार अनुकूलित बैटरी पैक भी बनाती है। विनिर्माण के अलावा, कंपनी graphene बैटरी पैक और बैटरी charger की आपूर्तिकर्ता भी है, जिन्हें कंपनी ने अपने ब्रांडनेम से डिजाइन और विकसित किया है। कंपनी कुछ डीलरों और वितरकों को service center के रूप में नामित करती है। कंपनी के पास Uttar Pradesh, Delhi, Bihar, Madhya Pradesh और Gujarat राज्यों में service center हैं, डीलरों और वितरकों के पास बैटरी में दोषों को हल करने के लिए इन service network तक पहुंच है। इन service center से कंपनी अपने डीलरों और अंतिम ग्राहकों को तेज एवं परेशानी मुक्त सेवा प्रदान करने में सक्षम हो पाती है। कंपनी ISO 9001:2015 प्रमाण पत्र से प्रमाणित है। कंपनी की Uttar Pradesh के Ghaziabad में स्थित विनिर्माण इकाई 18,000 वर्ग फुट में फैली हुई है।




