- डीबीएस की ओर से उभरते संपन्न वर्ग के लिए तैयार किया गया पहला प्रस्ताव
- देश भर में 350 से ज़्यादा जगहों पर ग्राहकों तक बैंक के वैश्विक बैंकिंग मानकों की पेशकश करता है
- डीबीएस एस्पायर डेबिट कार्ड पर ज़ीरो फ़ॉरेक्स मार्क-अप, जो वैश्विक जीवनशैली की ज़रूरतों को पूरा करता है
भारत, 8 अप्रैल 2026: डीबीएस बैंक इंडिया ने देश के तेजी से बढ़ते, वैश्विक स्तर पर सक्रिय और उभरते संपन्न ग्राहकों के लिए अपना नया बैंकिंग प्रस्ताव डीबीएस एस्पायर लॉन्च किया है। इसके साथ ही बैंक ने सिग्नेचर एस्पायर डेबिट कार्ड भी पेश किया है। यह प्रस्ताव उन ग्राहकों के लिए है जिनकी कुल बैंकिंग रिलेशन वैल्यू 10 लाख रुपये है या जिनके बचत खाते में न्यूनतम मासिक औसत शेष 2 लाख रुपये है। इसका उद्देश्य ग्राहकों के साथ दीर्घकालिक बैंकिंग साझेदारी बनाना और उनकी संपत्ति वृद्धि के साथ-साथ उन्हें बेहतर सेवाएं प्रदान करना है।
बढ़ती अंतरराष्ट्रीय यात्रा, विदेशों में पढ़ाई और काम के अवसरों के कारण अब ग्राहकों में ऐसी बैंकिंग सेवाओं की मांग बढ़ी है, जिनमें रिलेशनशिप मैनेजर जैसी सुविधाएं और मल्टी-लोकेशन लाइफस्टाइल के अनुरूप लाभ शामिल हों। साथ ही, भारत का यह उभरता संपन्न वर्ग अभी भी संपत्ति निर्माण के शुरुआती चरण में है और मूल्य-आधारित सेवाओं को प्राथमिकता देता है।
डीबीएस एस्पायर को विशेष रूप से डिजिटल रूप से जागरूक और आगे बढ़ने वाले ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें प्रतिस्पर्धी ब्याज दर, बैंकिंग सेवाओं पर शून्य शुल्क और बैंक के उन्नत निवेश प्लेटफॉर्म डिजिपोर्टफोलियो के माध्यम से सहज डिजिटल एक्सेस जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
इस लॉन्च पर डीबीएस बैंक इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और हेड – कंज्यूमर बैंकिंग ग्रुप अंबुज चंदन ने कहा कि बाजार में एक स्पष्ट कमी थी, जहां अधिकांश बैंकिंग सेवाएं या तो आम ग्राहकों के लिए हैं या फिर उच्च नेटवर्थ (एचएनआई) और अल्ट्रा- एचएनआई ग्राहकों के लिए। उभरता संपन्न वर्ग अब तक ढांचागत रूप से कम सेवा प्राप्त करता रहा है, और डीबीएस एस्पायर इसी वर्ग की जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है।
उन्होंने कहा कि यह डीबीएस का पहला ऐसा प्रस्ताव है, जो खासतौर पर इस वर्ग के लिए तैयार किया गया है, ताकि उनके वित्तीय लक्ष्यों के साथ-साथ बैंक भी एक भरोसेमंद साझेदार बन सके।
डीबीएस एस्पायर के प्रमुख फायदे:
एस्पायर डेबिट कार्ड पर अंतरराष्ट्रीय खर्च पर जीरो फॉरेक्स मार्क-अप
डीबीएस एस्पायर प्रोग्राम के अंतर्गत सभी बैंकिंग सेवाओं और लेन-देन पर शून्य शुल्क
ग्राहकों के लिए रिलेशनशिप मैनेजर की सुविधा*
2 लाख से 50 लाख रुपये तक की बचत राशि पर 5% वार्षिक ब्याज, जो कई बड़े बैंकों से अधिक है
यह नया प्रस्ताव बैंक की मौजूदा वेल्थ सेवा डीबीएस ट्रेजर्स का पूरक है, जो 30 लाख रुपये या उससे अधिक के रिलेशन वैल्यू वाले ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। इसमें कस्टमाइज्ड वेल्थ मैनेजमेंट, अनुभवी रिलेशनशिप मैनेजर और विशेष लाभ शामिल हैं।

